MP Board Result 2026: लैपटॉप या मोबाइल पर कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? समझ लें सभी स्टेप्स
MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को घोषित होंगे। विद्यार्थी घर बैठे ही लैपटॉप या मोबाइल पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।
विस्तार
MPBSE Madhya Pradesh Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कल खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल मुख्यालय के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इसके लिए पहले आप को रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण करने के बाद परिणाम जारी होने पर बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इसके साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
दसवीं के परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।
MP Board Result 2026: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल
एमपी बोर्ड रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, कक्षा (10वीं या 12वीं), स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला), पढ़े गए विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और अंतिम परिणाम की स्थिति यानी पास या अनुत्तीर्ण की पूरी जानकारी शामिल होती है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला पर आसान स्टेप्स में मिलेगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; अभी करें पंजीकरण
MP Board Result Date Time: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम की बात करें तो कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा था। इसमें नियमित छात्रों का पास प्रतिशत लगभग 73% दर्ज किया गया, जबकि स्वाध्यायी (private) छात्रों का परिणाम काफी कम रहा और उनका पास प्रतिशत करीब 28% रहा।
लैपटॉप पर कैसे देखें एमबी बोर्ड का रिजल्ट?
अगर आप लैपटॉप पर रिजल्ट देखना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे किसी स्टेबल और तेज इंटरनेट कनेक्शन से कनेक्ट कर लें।
- अब वेब ब्राउज़र खोलें और अमर उजाला की वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर ही आपको एमपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इसपर क्लिक करें। अपनी कक्षा चुनें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- परिणाम लैपटॉप की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधा परिणाम पेज पर जा सकते हैं।
मोबाइल पर कैसे देखें एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
- मोबाइल पर अपना वेब ब्राउजर खोलें।
- अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधा परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X