सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 12th Result 2026: Record-Breaking Performance in 16 Years, Pass Percentage Rises by 1.53%

MP Board 12th Result: 16 वर्षों में इस बार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, पिछले साल की तुलाना में 1.53% बढ़ा परिणाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 15 Apr 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली है, क्योंकि इस बार का परिणाम पिछले वर्षों के रुझानों और आंकड़ों के आधार पर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट जैसी जानकारी शामिल है। इस रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और विस्तृत आंकड़े नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

MP Board 10th Result 2026 Updates

MP Board 12th Result 2026: Record-Breaking Performance in 16 Years, Pass Percentage Rises by 1.53%
MPBSE MP Class 12 Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

MPBSE MP Class 12 Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नही किया है, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले कई वर्षों में सबसे बेहतर माना जा रहा है। कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.53% अधिक है। इस बढ़ोतरी के साथ छात्रों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।

Trending Videos

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में पिछले साल की तुलना में सभी श्रेणियों में सुधार देखने को मिला है। यह रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 2025 में 74.48% था जो 2026 में बढ़कर 76.01% हो गया। इसी तरह नियमित छात्रों का प्रतिशत 71.37% से बढ़कर 72.39% और छात्राओं का 77.55% से बढ़कर 79.41% हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाध्यायी परीक्षार्थियों में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है, जहां कुल प्रतिशत 26.48% से बढ़कर 30.60% पहुंच गया। छात्रों और छात्राओं दोनों के प्रदर्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि इस साल रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा।

ये भी पढ़ें: MP Board 12th Toppers List 2026: 12वीं में खुशी और चांदनी बनीं स्टेट टॉपर, मेरिट लिस्ट में कुल 221 विद्यार्थी

किस सेक्शन ने किया बेहतर प्रदर्शन?

विवरण वर्ष 2025 वर्ष 2026 अंतर प्रतिशत
उत्तीर्ण नियमित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 74.48 76.01 +1.53
उत्तीर्ण नियमित छात्रों का प्रतिशत 71.37 72.39 +1.02
उत्तीर्ण नियमित छात्राओं का प्रतिशत 77.55 79.41 +1.86
उत्तीर्ण स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का प्रतिशत 26.48 30.60 +4.12
उत्तीर्ण स्वाध्यायी छात्रों का प्रतिशत 26.12 31.27 +5.15
उत्तीर्ण स्वाध्यायी छात्राओं का प्रतिशत 27.00 29.70 +2.70
प्रथम श्रेणी प्राप्त नियमित परीक्षार्थी 318743 367079 +48336
द्वितीय श्रेणी प्राप्त नियमित परीक्षार्थी 129472 99073 -30399
तृतीय श्रेणी प्राप्त नियमित परीक्षार्थी 592 254 -338
प्रथम श्रेणी प्राप्त स्वाध्यायी परीक्षार्थी 4136 4834 +698
द्वितीय श्रेणी प्राप्त स्वाध्यायी परीक्षार्थी 14539 13890 -649
तृतीय श्रेणी प्राप्त स्वाध्यायी परीक्षार्थी 6339 4570 -1769
नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 604402 615498 +11096
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 102157 81810 -20347
शासकीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.79 80.43 +4.64
अशासकीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.47 69.67 -2.80
प्रावीण्य सूची में छात्रों की संख्या 70 63 -7
प्रावीण्य सूची में छात्राओं की संख्या 89 158 +69

ये भी पढ़ें: MP Board 10th Topper List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 में इस बार वाणिज्य संकाय की दो छात्राएं संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं, जिनमें चांदनी विश्वकर्मा और कुमारी खुशी राय शामिल हैं, दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर टॉप किया।

दूसरे स्थान पर विज्ञान (गणित) संकाय के श्लोक प्रजापति रहे जिन्होंने 493 अंक हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर जीव विज्ञान संकाय की तन्वी कुमावत रहीं जिन्होंने 492 अंक प्राप्त किए, इस तरह इस वर्ष टॉपर्स की सूची में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed