सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th Result 2026 Check Students in Compartment High School Re Exam Improvement Full Details

CBSE 10th Result: 1.47 लाख बच्चों की आई कंपार्टमेंट, अब इनके पास क्या विकल्प? यहां जानें पूरा विवरण

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 93.70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, 1.47 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट (Compartment) श्रेणी में रखा गया। आइए जानते हैं कि जिन विद्यार्थियों के परिणाम में कंपार्टमेंट लिखा आ रहा है उनके पास अब क्या विकल्प है।
 

CBSE Class 10th Result 2026 Check Students in Compartment High School Re Exam Improvement Full Details
CBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए। हालांकि, इस बार लगभग 1.47 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट (Compartment) श्रेणी में रखा गया है, जिससे उनके मन आगे की पढ़ाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स...

Trending Videos

क्या है कंपार्टमेंट?

कंपार्टमेंट का मतलब है कि छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाया है, लेकिन उसे पूरा साल दोबारा दोहराने की आवश्यकता नहीं होती। CBSE ऐसे छात्रों को उन विषयों में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं, मई में मिलेगा दूसरा मौका

विशेषज्ञों का मानना है कि कंपार्टमेंट आना असफलता नहीं है, बल्कि यह एक दूसरा मौका है। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और मार्गदर्शन से छात्र आसानी से इस चुनौती को पार कर सकते हैं। जिन भी विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, उनके पास 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में अंक सुधारने का अवसर है। सीबीएसई मई में 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। उस परीक्षा में शामिल होकर विद्यार्थी अपना परिणाम सुधार सकेंगे।

इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (cbse.gov.in, results.cbse.nic.in)
  • डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर (results.digilocker.gov.in)
  • उमंग एप के जरिए (umang.gov.in)
  • एसएमएस के माध्यम से
  • आईवीआरएस (कॉल के जरिए)


इन सभी माध्यमों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed