MP Board Result Analysis: 10वीं के परिणाम में 2.80 फीसदी की गिरावट, 12वीं का रिजल्ट 16 वर्षों में सबसे बेहतर
MP Board 10th 12th Result Analysis 2026: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 10वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 12वीं का परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
10वीं के विद्यार्थी रिजल्ट यहां देखें...
12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट यहां देखें...
विस्तार
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं (सभी स्ट्रीम्स) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नही किया है, वे यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 10वीं के नतीजों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे उत्कृष्ट रहा है। आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम कैसा रहा।
MP Board 12th Result Analysis: 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर
2026 में 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों की तुलना में सबसे बेहतर रहा है। कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.53% अधिक है। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.02% अधिक है। वहीं, कुल 79.41% छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 1.86% अधिक है।
स्वाध्यायी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है, जहां कुल प्रतिशत 26.48% से बढ़कर 30.60% पहुंच गया। छात्रों और छात्राओं दोनों के प्रदर्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि इस साल रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा।
12वीं परिणाम की पूरी तुलना ग्राफिक पर क्लिक करके देख सकते हैं:
इस बढ़ोतरी के साथ छात्रों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 12वीं के छात्रों के लिए यह परिणाम राहत और सफलता दोनों लेकर आया है।
एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट यहां देखें...
MP Board 10th Result Analysis: 10वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में आई गिरावट
मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट देखने को मिली है। पिछले बार 2025 में नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76.22% था, जो 2026 में घटकर 73.42% रह गया है। यानी करीब 2.80% की गिरावट आई। हालांकि, नियमित पुरुष छात्रों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उनका पास प्रतिशत 73.21% से गिरकर 69.31% हो गया, यानी 3.90% की बड़ी गिरावट आई।
10वीं परिणाम की पूरी तुलना ग्राफिक पर क्लिक कर देख सकते हैं:
वहीं, अगर नियमित छात्राओं की बात करें तो इनका प्रदर्शन छात्रों के अपेक्षाकृत कुछ बेहतर रहा। इनका प्रतिशत 79.27% से घटकर 77.52% हुआ, ये -1.75% की गिरावट दर्शाता है। इसमें निजी छात्रों का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। इनमें छात्रों का कुल पास प्रतिशत 28.70% से घटकर 26.38% हो गया है। वहीं, निजी छात्र में गिरावट -1.89% रही। जबकि निजी छात्राओं में -2.96% की गिरावट दर्ज की गई, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक है।
एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट यहां देखें...

कमेंट
कमेंट X