MPBSE Result 2026: रोल नंबर से कैसे देखें एमपी बोर्ड का परिणाम? नोट करें सभी स्टेप्स; बेहद आसान है प्रक्रिया
MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल 2026 को जारी होगा। छात्र रोल नंबर और आवेदन संख्या की मदद से ऑनलाइन अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण कर लें।
10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
विस्तार
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वे अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से परिणाम कैसे देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें MP Board Result 2026
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
- अब “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
- यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
मार्कशीट में होंगे ये जरूरी विवरण
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें।
हालांकि, यह ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (provisional) होगी। छात्रों को मूल अंकतालिका बाद में अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
परिणाम से असंतुष्ट होने पर क्या करें?
यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, या फेल हो जाता है तो वह द्वितीय परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकता है। एमपी बोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। बेहतर अंक को अंतिम माना जाएगा।
एमपी बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और सही विवरण दर्ज कर परिणाम चेक करें।

कमेंट
कमेंट X