CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं में 93.70% बच्चे पास; 92.69 फीसदी छात्र तो 94.99 प्रतिशत छात्राएं सफल
{"_id":"69ddd1d01c4c748e180050c1","slug":"cbse-10th-result-2026-live-know-date-time-how-to-check-result-online-at-results-cbse-nic-in-digilocker-2026-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं में 93.70% बच्चे पास; 92.69 फीसदी छात्र तो 94.99 प्रतिशत छात्राएं सफल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
CBSE 10th Result 2026 release, Check Marksheet Toppers list at results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker, Umang sarkari result: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG App आदि प्लेटफॉर्म्स की मदद से देखा जा सकता है।
सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परिणामों के अनुसार 92.69% लड़कों ने परीक्षा पास की, जबकि 94.99% लड़कियां सफल रहीं, जिससे एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
CBSE 10th Result 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:40 PM, 15-Apr-2026
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक का बयान
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि नई नीति नीति (एनईपी) की सिफारिश के अनुसार, दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं और आज एक महीने के भीतर हमने भारत के स्कूलों के साथ-साथ 26 देशों में हमारे संबद्ध स्कूलों के कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 24,83,000 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उत्तीर्ण प्रतिशत 93.70 है, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा बेहतर है... हर साल की तरह, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है..."
07:37 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: एलओसी प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी स्कूलों पर
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव किया है। एलओसी से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी अब स्कूलों को दी गई है। स्कूल के प्रिंसिपल और संबंधित स्टाफ को निम्न काम करने होंगे:
- यह सुनिश्चित करना कि कौन से छात्र दूसरी परीक्षा देने के योग्य हैं
- सुधार (Improvement) या कंपार्टमेंट वाले छात्रों के विषयों की सही जानकारी दर्ज करना
- छात्रों के सभी डाटा की जांच करना
- तय समय सीमा के भीतर सीबीएसई पोर्टल पर जानकारी अपलोड और फाइनल करना
07:36 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: 16 अप्रैल से शुरू होगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए LOC प्रक्रिया
दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Examination) के लिए एलओसी (List of Candidates) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया केवल 5 दिनों के लिए खुली रहेगी, यानी स्कूलों को बहुत कम समय में सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे।
05:52 PM, 15-Apr-2026
सेशन-2 परीक्षा से मिलेगा सुधार का अवसर
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए सीबीएसई ने सेशन-2 परीक्षा का विकल्प दिया है। यह परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस दौरान छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।05:46 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: देखें रीजन वाइज प्रदर्शन
| क्रम | रीजन | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | त्रिवेंद्रम | 99.79% |
| 2 | विजयवाड़ा | 99.79% |
| 3 | चेन्नई | 99.58% |
| 4 | बेंगलुरु | 98.91% |
| 5 | दिल्ली वेस्ट | 97.45% |
05:41 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन
स्कूलों के प्रदर्शन में इस बार भी केंद्रीय विद्यालयों (केवी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.57% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42% और सेंट्रल तिब्बतन स्कूल 97.42% के साथ बेहतर परिणामों में शामिल रहे। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 93.77% और सरकारी स्कूलों का 91.43% रहा, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों ने 91.01% परिणाम दर्ज किए।| क्रम | स्कूल कैटेगरी | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | केंद्रीय विद्यालय (KV) | 99.57% |
| 2 | जवाहर नवोदय विद्यालय | 99.42% |
| 3 | सेंट्रल तिब्बतन स्कूल | 97.42% |
| 4 | निजी स्कूल | 93.77% |
| 5 | सरकारी स्कूल | 91.43% |
| 6 | सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल | 91.01% |
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 PM, 15-Apr-2026
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के रीजन का प्रदर्शन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सीबीएसई 10वीं के परिणाम में दिल्ली वेस्ट ने 97.45% और दिल्ली ईस्ट ने 97.33% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा गुरुग्राम का परिणाम 93.21% और नोएडा का 87.66% रहा।उत्तर भारत के अन्य प्रमुख रीजन में लखनऊ ने 91.63%, देहरादून ने 91.59%, प्रयागराज ने 89.45% और पंचकुला ने 92.24% पास प्रतिशत हासिल किया।
05:25 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result 2026: रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम टॉप पर
इस वर्ष सीबीएसई 10वीं के परिणाम में रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79% पास प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। त्रिवेंद्रम के साथ-साथ विजयवाड़ा ने भी 99.79% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि चेन्नई 99.58% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद बेंगलुरु ने 98.91% और दिल्ली वेस्ट ने 97.45% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 रीजन में अपनी जगह बनाई।
05:05 PM, 15-Apr-2026
लगभग 14.7 लाख बच्चे देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसी परीक्षा में 94.99% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की।इसके अलावा, बोर्ड के अनुसार 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं, लगभग 14.7 लाख उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आगे सुधार का अवसर दिया जाएगा।
05:01 PM, 15-Apr-2026
CBSE 10th Result: छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन
सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% रहा। वहीं, कुल मिलाकर सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी है।

कमेंट
कमेंट X