सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: Board Warns Schools Against Charging Extra Fees for LOC Submission

CBSE: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नाम पर वसूला जा रहा अतिरिक्त शुल्क, CBSE ने स्कूलों को दी सख्त चेतावनी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों को अतिरिक्त फीस न लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। एनओसी फॉर्म भरते समय केवल परीक्षा शुल्क ही लिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी।
 

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: Board Warns Schools Against Charging Extra Fees for LOC Submission
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों से साफ कहा है कि वे छात्रों से किसी भी तरह की अतिरिक्त या अनधिकृत फीस न लें। यह निर्देश तब जारी किया गया, जब सीबीएसई को जानकारी मिली कि कुछ स्कूल सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करते समय छात्रों से तीन महीने की ट्यूशन फीस तक मांग रहे हैं।

Trending Videos


सीबीएसई ने इस तरह की वसूली को नियमों के खिलाफ बताया है। बोर्ड के अनुसार, एनओसी फॉर्म भरते समय छात्रों से केवल परीक्षा शुल्क (Examination Fee) ही लिया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की फीस लेना पूरी तरह से गलत है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मिलेगा प्रदर्शन सुधारने का मौका

सेकेंड बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इस परीक्षा में छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर बेहतर कर सकते हैं।

एलओसी जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी

सीबीएसई ने एलओसी फॉर्म भरने की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया है। बोर्ड के अनुसार, यह प्रक्रिया तीन चरणों (फेज) में पूरी की जाएगी।

  • पहला चरण (Phase 1): इस चरण में केवल एलओसी फॉर्म भरा जाएगा। इस समय किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी। इसका उद्देश्य सिर्फ यह जानना है कि कितने छात्र सेकेंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, ताकि सीबीएसई आवश्यक तैयारियां कर सके।
  • दूसरा और तीसरा चरण (Phase 2 & 3): इन चरणों में छात्र अपनी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं, विषय जोड़ या हटा सकते हैं और अंत में परीक्षा शुल्क जमा करके एलओसी फॉर्म को फाइनल कर सकते हैं।

स्कूलों को दिए सख्त निर्देश

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि सभी स्कूल बोर्ड के नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी गलत गतिविधि को तुरंत बंद करें। अगर कोई स्कूल इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल ही करेंगे पूरी प्रक्रिया

एलओसी फॉर्म जमा करने की पूरी प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। यह सुविधा उन छात्रों के लिए होगी, जिन्होंने पहले मुख्य बोर्ड परीक्षा दी है।

यहां देखें नोटिस...

सेकेंड एग्जाम नहीं देने पर क्या होगा?

अगर कोई छात्र सेकेंड बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो उसके मुख्य परीक्षा (Main Exam) के अंकों के आधार पर ही उसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed