{"_id":"69b39267d7f5b6559b06bdc8","slug":"cbse-class-12-english-exam-2026-balanced-students-call-paper-analytical-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई 12वीं का अंग्रेजी का पेपर संतुलित; विषय शिक्षक, विद्यार्थियों ने बताया आसान और विश्लेषणात्मक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई 12वीं का अंग्रेजी का पेपर संतुलित; विषय शिक्षक, विद्यार्थियों ने बताया आसान और विश्लेषणात्मक
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा इस बार संतुलित रही। विद्यार्थियों और विषय शिक्षकों के अनुसार प्रश्नपत्र विश्लेषणात्मक था, जिसमें समझ और सोचने की क्षमता पर आधारित सवाल शामिल थे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE
- फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन
विस्तार
CBSE Class 12 English Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा बृहस्पतिवार को हुई। बारहवीं के तीनों स्ट्रीम (आटर्स, साइंस व कॉमर्स) के छात्रों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा काफी अहम होती है। छात्रों व विषय शिक्षक के अनुसार पेपर संतुलित विश्लेषणात्मक रहा। कुछ छात्रों ने दीर्घ उत्तर वाले प्रश्नों को लंबा बताया, इस कारण उन्हें पेपर लंबा लगा। बारहवीं की छात्रा खनक ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर टफ नहीं था। यह मध्यम स्तर का संतुलित पेपर था इस कारण से मुझे अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।
Trending Videos
पेपर को लेकर तैयारी अच्छी तरह से की थी, ऐसे में प्रश्न पत्र हल करने में दिक्कत नहीं हुई। छात्रा शिवानी ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर आसान से मध्यम स्तर का था, कठिन बिल्कुल नहीं था। हालांकि बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े उलझाऊ और समय लगाने वाले थे। पेपर स्कोरिंग था और मुश्किल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका डॉ अल्का कपूर ने प्रश्न पत्र को संतुलित और विद्यार्थियों की समझ का सही आकलन करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र ने विद्यार्थियों की विषय पर पकड़ और समझ का प्रभावी मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि पेपर में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्न पूरी तरह से क्षमता आधारित थे, जिनका उद्देश्य केवल रटने की क्षमता नहीं बल्कि विद्यार्थियों की समझ और उसके प्रयोग को परखना था। अधिकांश प्रश्न विश्लेषणात्मक प्रकृति के थे।
कमेंट
कमेंट X