सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2026 Admit Card Released; Download Admit card for March 16-19 Exam

CUET PG Exam: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; 16-19 मार्च तक होगा एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 13 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET PG Admit Card OUT: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2026 Admit Card Released; Download Admit card for March 16-19 Exam
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

CUET PG Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Trending Videos


यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

157 विषयों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2026 की शेष कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अब 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित की जाएंगी। यह प्रवेश परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है और इस बार 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।


आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है या एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी समस्या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • होम पेज पर "CUET PG Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
  • यहां Application Number और Password जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका सीयूईटी पीजी 2026 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर परीक्षा के दिन के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed