RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, बोर्ड ने दी जानकारी; रोल नम्बर रखें तैयार
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने बताया कि RBSE 10वीं परिणाम 2026 जल्द घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर से इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विस्तार
राजस्थान बोर्ड :- Class 10 Result 2026 का अपडेट शीघ्र जारी किया जाएगा l
छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें l
अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी l@Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #Rbse ll #BoardResultविज्ञापन— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 11, 2026विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल मई के आखिर में घोषित किया गया था। लेकिन इस बार कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि 2026 का रिजल्ट मार्च में ही जारी हो सकता है।
इस बारे में Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा की है। बोर्ड ने अपने पोस्ट में बताया कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 का अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।
कब हुई परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। इस दौरान सभी विषयों की परीक्षा पूरी की गई और छात्र अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विभिन्न विषयों में बैठकर परीक्षा में शामिल हुए।ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X