सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Result 2026: KV Secures Top Spot, Know How Different Schools Performed

CBSE 12th Result: संस्थानवार प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालय रहा टॉप पर, जानें किस स्कूल का कैसा रहा परिणाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 13 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के संस्थानवार प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालय ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय भी बेहद मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रहा। आइए जानते हैं सरकारी, सहायता प्राप्त, ईएमआरएस और प्राइवेट स्कूलों समेत किस संस्थान का कैसा रहा परिणाम।

CBSE Class 12 Result 2026: KV Secures Top Spot, Know How Different Schools Performed
CBSE Board 12th 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE 12th Result 2026 Institute-Wise: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार संस्थानवार प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालय (KV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बेहद मामूली अंतर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, सरकारी, सहायता प्राप्त, ईएमआरएस और स्वतंत्र (प्राइवेट) स्कूलों के परिणामों में भी अलग-अलग प्रदर्शन देखने को मिला है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2026: संस्थानवार उत्तीर्ण प्रतिशत

संस्थानवार प्रदर्शन की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय (KV) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.55% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसके ठीक पीछे जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.55% दर्ज किया गया, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों का 86.07% रहा। ईएमआरएस स्कूलों ने 85.55% और स्वतंत्र (प्राइवेट) स्कूलों ने 84.22% पास प्रतिशत दर्ज किया।
 
संस्थान उत्तीर्ण प्रतिशत
केवी (केंद्रीय विद्यालय) 98.55%
जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) 98.47%
सरकारी 89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त 86.07%
ईएमआरएस 85.55%
स्वतंत्र 84.22%

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में देशभर में कुल 19,967 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जबकि परीक्षा के लिए 7,573 केंद्र बनाए गए थे।

इस बार 12वीं में कुल 85.20% बच्चे हुए पास

CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के साथ इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया।

वहीं, वर्ष 2025 में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 सफल रहे थे। उस समय पास प्रतिशत 88.39% था। ऐसे में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19% की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed