सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2026 Provisional Answer Key and Response Sheet Released

CUET PG 2026 Answer Key: सीयूईटी पीजी की अनंतिम उत्तरकुंजी और रिस्पॉन्स शीट हुई जारी, जानें अपने संभावित अंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

CUET PG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तरकुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तरकुंजी उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करेगी।

CUET PG 2026 Provisional Answer Key and Response Sheet Released
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

CUET PG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तरकुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तरकुंजी उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करेगी।

Trending Videos


उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर लॉग-इन करके अपनी प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च से हुई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET PG 2026) को 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित किया। यह परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 27, 29 और 30 मार्च 2026 को संपन्न हुई। अब इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र, जिसमें उम्मीदवारों द्वारा दर्ज उत्तर शामिल हैं, आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये (केवल दो सौ रुपये) का अप्रतिदेय प्रसंस्करण शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक चलेगी।  

प्रसंस्करण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। बिना शुल्क भुगतान के कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्तियां मान्य होंगी।

आपत्ति दर्ज कराने के बाद क्या होगा?

उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में सुधार किया जाएगा और इसका फायदा सभी उम्मीदवारों को मिलेगा। इसके बाद उसी संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। किसी भी उम्मीदवार को अलग से यह नहीं बताया जाएगा कि उसकी आपत्ति सही थी या नहीं। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी ही मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed