सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET PG Result 2022 released at cuet.nta.nic.in Know How to Check Scorecard sarkari result

CUET PG Result 2022: जारी हुआ सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET PG Result 2022: CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

CUET PG Result 2022 released at cuet.nta.nic.in Know How to Check Scorecard sarkari result
CUET PG Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
Follow Us

CUET PG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 26 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
loader
Trending Videos

इससे पहले यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने भी रविवार को एलान किया था कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के परिणाम को 26 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं अपने परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था। इसके बाद एनटीए ने 24 सितंबर को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी।

CUET PG Result 2022: इतने छात्र हुए थे शामिल

CUET PG 2022 परीक्षा के लिए 3.6 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में करीब 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। करीब दो लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। आज इन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से छात्रों को उनके सीयूईटी स्कोरकार्ड के आधार पर उन्हें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

CUET PG Result:  कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां दिखाई दे रहे CUET PG के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां मंगी जा रही जानकारी एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed