सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2026 Registration Extended Deadline Tomorrow; Apply now at cuet.nta.nic.in, Check application fees

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बेहद करीब, तुरंत करें आवेदन; इतना लगेगा शुल्क

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG 2026 Registration Deadline: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2026 है। फीस भुगतान 7 फरवरी तक और करेक्शन विंडो 9-11 फरवरी रहेगी। परीक्षा 11 से 31 मई के बीच संभावित है।
 

CUET UG 2026 Registration Extended Deadline Tomorrow; Apply now at cuet.nta.nic.in, Check application fees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

CUET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। 

Trending Videos


उम्मीदवारों के पास आवेदन पूरा करने के लिए बहुत सीमित समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें, क्योंकि अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी तारीखें और शेड्यूल

परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं:

 
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 4 फरवरी 2026, रात 11:50 बजे तक
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 7 फरवरी 2026, रात 11:50 बजे तक
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026
  • संभावित परीक्षा अवधि: 11 मई से 31 मई 2026 के बीच


देश की प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में स्नातक स्तर की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा एक प्रवेश द्वार है। 

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस साल आवेदन शुल्क उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर तय किया गया है। श्रेणीवार शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • जनरल श्रेणी: अधिकतम 3 विषयों तक 1000 रुपये, हर अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये अतिरिक्त
  • ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस: 3 विषयों तक 900 रुपये और अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/तीसरा लिंग: 3 विषयों तक 800 रुपये, जबकि अतिरिक्त विषय पर 350 रुपये
  • विदेश स्थित परीक्षा केंद्र: 3 विषयों तक 4500 रुपये तथा हर अतिरिक्त विषय के लिए 1800 रुपये

Image

अंतिम समय में आवेदन करने से बचें

एनटीए की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि उम्मीदवार अंतिम घंटों तक इंतजार न करें। आखिरी दिन वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने से सर्वर धीमा पड़ सकता है या पेमेंट फेल होने की समस्या सामने आ सकती है। यदि 4 फरवरी 2026 की रात 11:50 बजे तक आवेदन पूरा नहीं किया गया, तो उम्मीदवार इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी का फॉर्म कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘New Registration’ विकल्प चुनें और आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
  • अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी और कोर्स के अनुसार विषयों का चयन करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट करना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed