HSBTE Rechecking Result: एचएसबीटीई डिप्लोमा का री-चेकिंग परिणाम जारी; ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
HSBTE Rechecking Result 2026: हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने मई-जून 2025 डिप्लोमा परीक्षाओं का रीचेकिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। रीचेकिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्र अपना अपडेटेड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
HSBTE Rechecking Result 2026: हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (HSBTE) ने मई-जून 2025 परीक्षा के लिए रीचेकिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। डिप्लोमा कोर्स के जिन छात्रों ने समर सेमेस्टर परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपडेटेड स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह रीचेकिंग रिजल्ट मई-जून 2025 सत्र में आयोजित ईवन सेमेस्टर की नियमित और रीअपियर परीक्षाओं से संबंधित है। मई और जून 2025 में आयोजित डिप्लोमा सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल रिजल्ट, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 14 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं थी, उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था।
रीचेकिंग के बाद जहां आवश्यक पाया गया, वहां अंकों में संशोधन किया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपडेटेड रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
रिजल्ट में दी गई जानकारी
रीचेकिंग रिजल्ट में छात्र से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां शामिल हैं, जैसे:
- छात्र का नाम और पिता का नाम
- कोर्स और सेमेस्टर
- विषयों के नाम और कोड
- रीचेकिंग के बाद प्राप्त अंक
- अधिकतम अंक
- पास या फेल स्टेटस
छात्रों को सभी विवरण ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह की गलती मिलने पर अपने संस्थान से संपर्क करना होगा, क्योंकि बोर्ड ने ऑफलाइन सुधार प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी है।
रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स से आसानी से देखा जा सकता है और इसके लिए किसी अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं है।
HSBTE Result Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hsbte.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Examinations ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू से Result लिंक चुनें।
- May-June 2025 (Except Pharmacy) विकल्प पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
