सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi CM Shri School Admission 2026-27: Apply for Nursery to Class 11 Before March Deadlines

CM Shri School Admission: सीएम श्री स्कूल एडमिशन का फॉर्म भरने वाले हैं? इन पांच बातों का रखें विशेष ख्याल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Delhi CM Shri School Admission: दिल्ली के सीएम श्री और सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से 11वीं तक दाखिले शुरू हो गए हैं। नर्सरी से कक्षा-1 तक आवेदन ऑफलाइन, जबकि 6, 9 और 11 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 तक चलेगी।
 

Delhi CM Shri School Admission 2026-27: Apply for Nursery to Class 11 Before March Deadlines
Delhi CM Shri School Admission 2026 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Delhi CM Shri School Admission 2026-27: दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों और सीएम श्री स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को दो भागों में बांटा गया है, प्रारंभिक कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन और उच्च कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन।

Trending Videos


सीएम श्री स्कूलों में आवेदन करने के लिए छात्र का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। कक्षा 6, 9 और 11 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी, केजी और कक्षा-1: ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया

नर्सरी, केजी और कक्षा-1 के लिए आवेदन 2 मार्च से 16 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं।

फॉर्म लेने और जमा करने का समय:

  • सुबह 8:30 से 11:30 बजे
  • दोपहर 2:30 से 5:30 बजे


महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 02 मार्च 2026
  • आवेदन अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
  • आवेदकों की सूची प्रदर्शन: 18 मार्च 2026
  • लकी ड्रॉ: 20 मार्च 2026
  • चयन सूची जारी: 23 मार्च 2026
  • प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण: 02 अप्रैल 2026

कक्षा 6, 9 और 11: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर करना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026
  • सरकारी स्कूलों से 5वीं, 8वीं और 10वीं पास 50% छात्रों के लिए सीटें आरक्षित


ऑनलाइन आवेदन में स्कूलों की प्राथमिकता सावधानी से भरें, क्योंकि एक बार आवंटन के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।

आयु सीमा (31 मार्च 2026 के आधार पर)

  • नर्सरी: 3 से 4 वर्ष
  • केजी: 4 से 5 वर्ष
  • कक्षा-1: 5 से 6 वर्ष


यदि आयु सीमा में एक दिन का भी अंतर हुआ तो आवेदन अस्वीकार हो सकता है।

दूरी संबंधी नियम

  • 1 से 3 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अधिक दूरी होने पर सुरक्षित परिवहन का शपथ-पत्र देना अनिवार्य होगा।

जरूरी दस्तावेज

  • आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र आदि)
  • दिल्ली निवास प्रमाण (राशन कार्ड/वोटर आईडी/आधार/बिजली बिल आदि)
  • 3-5 पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कक्षा 6, 9, 11 के लिए पिछली कक्षा की मार्कशीट और टीसी
  • प्रवेश के 6 माह के भीतर टीकाकरण रिकॉर्ड

आवेदन करते समय इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान


1. आयु सीमा की सही गणना न करना
प्रवेश के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। नर्सरी के लिए 3 से 4 वर्ष, केजी के लिए 4 से 5 वर्ष और कक्षा-1 के लिए 5 से 6 वर्ष आयु आवश्यक है। यदि आयु निर्धारित सीमा से एक दिन भी कम या अधिक है तो आवेदन स्वतः अस्वीकार हो सकता है।

2. निवास प्रमाण में त्रुटि
दाखिले के लिए छात्र का दिल्ली निवासी होना जरूरी है। कई बार दूसरे राज्य के पते वाले दस्तावेज या अधूरा किराया अनुबंध जमा कर दिया जाता है। आवेदन पत्र में भरा गया पता और राशन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड पर दर्ज पता एक जैसा होना चाहिए।

3. स्कूल कोड या प्राथमिकता गलत चुनना
ऑनलाइन आवेदन करते समय स्कूल की प्राथमिकता सोच-समझकर तय करें। एक बार सीट आवंटित होने के बाद बदलाव या स्थानांतरण की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही घर से स्कूल की 1 से 3 किलोमीटर दूरी का नियम ध्यान में रखें।

4. अपूर्ण या अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड करना
जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसी मूल प्रतियां और उनकी फोटोकॉपी आवश्यक हैं। ऑनलाइन आवेदन में धुंधली फोटो या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर फॉर्म ‘त्रुटिपूर्ण’ माना जा सकता है।

5. अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा करना
नर्सरी के लिए 16 मार्च और उच्च कक्षाओं के लिए 12 मार्च अंतिम तिथि है। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या स्कूलों में भीड़ के कारण समस्या आ सकती है। समय रहते आवेदन करना ही समझदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed