सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIMCET 2026 Registration Begins March 3; MCA Exam on June 6 at NIT Trichy

NIMCET 2026: एमसीए में दाखिले के लिए कल से भर सकेंगे निमसेट का फॉर्म; छह जून को होगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

NIMCET 2026 Registration: एनआईटी तिरुचिरापल्ली 3 मार्च से निमसेट 2026 के लिए आवेदन शुरू करेगा। अंतिम तिथि 1 मई है। परीक्षा 6 जून 2026 को होगी। इसके जरिए 11 एनआईटी और 2 आईआईआईटी में एमसीए कोर्स में प्रवेश मिलेगा।

NIMCET 2026 Registration Begins March 3; MCA Exam on June 6 at NIT Trichy
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NIMCET 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) तिरुचिरापल्ली 3 मार्च से सुबह 10 बजे निमसेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

Trending Videos


निमसेट 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 6 जून 2026 को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।

किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश?

निमसेट 2026 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 एनआईटी और 2 आईआईआईटी में एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। एमसीए पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध है:

  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली
  • एनआईटी अगरतला
  • एनआईटी भोपाल
  • एनआईटी जमशेदपुर
  • एनआईटी इलाहाबाद
  • एनआईटी पटना
  • एनआईटी रायपुर
  • एनआईटी कुरुक्षेत्र
  • एनआईटी मेघालय
  • एनआईटी वारंगल
  • आईआईआईटी भोपाल
  • आईआईआईटी वडोदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक या 6.5 सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक या 6.0 सीजीपीए) आवश्यक है। साथ ही गणित या सांख्यिकी विषय का अध्ययन अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

NIMCET 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 3 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026
आवेदन सुधार विंडो 5 से 7 मई
एडमिट कार्ड जारी 27 मई
परीक्षा तिथि 6 जून 2026
आंसर की चुनौती विंडो 10 से 11 जून
परिणाम घोषणा 29 जून
रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग 30 जून से 3 जुलाई
प्रथम राउंड सीट आवंटन 6 जुलाई
प्रथम राउंड ऑनलाइन रिपोर्टिंग 7 से 10 जुलाई
द्वितीय राउंड आवंटन 11 जुलाई
द्वितीय राउंड रिपोर्टिंग 13 से 15 जुलाई
तृतीय राउंड आवंटन 16 जुलाई
तृतीय राउंड रिपोर्टिंग 17 से 20 जुलाई
रिक्त सीटों की घोषणा 21 जुलाई
विशेष राउंड रजिस्ट्रेशन 22 से 24 जुलाई
विशेष राउंड आवंटन 25 जुलाई
अंतिम संस्थान में ऑफलाइन रिपोर्टिंग 27 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed