सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2026: Application Data Update Link Active at jam2026.iitb.ac.in

IIT JAM 2026: आईआईटी जैम के लिए खुली सुधार विंडो, किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन? जानें यहां

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 05 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

IIT JAM 2026 Correction Window: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय गलती हो गई थी, वे अब अपने कुछ जरूरी विवरणों में सुधार कर सकते हैं।

IIT JAM 2026: Application Data Update Link Active at jam2026.iitb.ac.in
IIT Bombay - फोटो : https://www.iitb.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार

IIT JAM 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 के लिए फॉर्म सुधारने का एक और मौका दिया है। जिन छात्रों से आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई थी, वे अब उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर खोल दी गई है। उम्मीदवार यहां जाकर अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी जैसी जानकारी सही कर सकते हैं। यह सुविधा कुछ दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए समय रहते सुधार जरूर कर लें।

Trending Videos

इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन

उम्मीदवार केवल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से साइन इन करके ही बदलाव कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नाम, कैटेगरी और जन्मतिथि जैसी कुछ ही जरूरी जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित की गई थी, और रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। ऐसे में यह करेक्शन विंडो खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है, जिनसे आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, कैटेगरी या जन्मतिथि में गलती हो गई थी।

डेडलाइन के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

आईआईटी ने स्पष्ट किया है कि सही जानकारी देने से आगे चलकर JAM स्कोरकार्ड, काउंसलिंग और एडमिशन में कोई समस्या नहीं होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, निर्धारित डेडलाइन के बाद किसी भी सुधार अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।


करेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन जरूरी बदलावों के लिए मान्य (Valid) प्रूफ/दस्तावेज देना आवश्यक हो सकता है। इसके अलावा, IIT JAM 2026 की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है और यह आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर उपलब्ध है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
  • अब JAM Online Application Processing System (JOAPS) पोर्टल पर क्लिक करें।
  • अपना Enrollment ID / Email ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • “Edit / Modify Application Form” विकल्प चुनें।
  • जिन फील्ड्स में अनुमति है (जैसे नाम, कैटेगरी, जन्मतिथि), उनमें सही जानकारी भरें।
  • बदलाव सेव करें और यदि जरूरी हो तो अतिरिक्त शुल्क जमा करें।
  • फाइनल सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed