सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Re-Registration Deadline Extended Till 15 March; Check Important Documents Here

IGNOU: इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई; 15 मार्च तक करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

IGNOU Re-Registration: इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

IGNOU Re-Registration Deadline Extended Till 15 March; Check Important Documents Here
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

IGNOU Re-Registration 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र इग्नू समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Trending Videos


विश्वविद्यालय ने पहली बार आवेदन करने वाले और दोबारा पंजीकरण (Re-registration) करने वाले दोनों तरह के छात्रों को निर्धारित लॉगिन लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर तैयार रखना आवश्यक है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • स्कैन की गई फोटो (100 KB से कम)
  • स्कैन किया गया हस्ताक्षर (100 KB से कम)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (200 KB से कम)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, 200 KB से कम)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी, यदि लागू हो, 200 KB से कम)

ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration विकल्प चुनें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सेव कर सबमिट करें।

 

 

पुनः पंजीकरण (Re-registration) प्रक्रिया

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Re-registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सेव कर सबमिट करें।


छात्रों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed