सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Education Ministry Invites Nominations for National Teachers Awards 2026, Apply Till July 5

National Teachers Award 2026: शुरू हुआ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन, पांच जुलाई तक करना होगा आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थानों के पात्र शिक्षक 5 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।
 

Education Ministry Invites Nominations for National Teachers Awards 2026, Apply Till July 5
National Teachers Award 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

National Teachers Award 2026: शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाएंगे।



मंत्रालय के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पुरस्कार प्रक्रिया में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) संस्थागत साझेदार की भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रमुख श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

  • पहली श्रेणी उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए होगी।
  • जबकि दूसरी श्रेणी पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों के लिए निर्धारित की गई है।

उच्च शिक्षा श्रेणी को आगे तीन उप-समूहों में बांटा गया है। इनमें इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, शुद्ध विज्ञान तथा कला और सामाजिक विज्ञान के साथ संबद्ध विषय शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

मंत्रालय ने बताया कि नियमित फैकल्टी सदस्य, जिनके पास स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव है, वे आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वाइस चांसलर, निदेशक और प्राचार्य इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। हालांकि, जो लोग पहले इन पदों पर रह चुके हैं और वर्तमान में सक्रिय सेवा में हैं, वे आयु सीमा पूरी होने पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन तरीकों से भेजे जा सकेंगे नामांकन, 5 जुलाई तक मौका

नामांकन तीन तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार स्वयं नामांकन कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान प्रमुख द्वारा संस्थागत नामांकन और उसी संस्थान के सहयोगियों द्वारा पीयर नॉमिनेशन भी किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया जनभागीदारी मॉडल के तहत संचालित होगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed