Gujarat Board Exam 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
GSEB Board Exam: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 15 लाख से अधिक छात्र राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विस्तार
Gujarat Board Exam 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। इन परीक्षाओं में 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
राज्य की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है। छात्रों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
#WATCH | Gandhinagar | Gujarat Board Education 10,12 board exams begin today
State Education Minister Rivaba Jadeja says," More than 15 lakh students are appearing in Board exams starting today. On behalf of the Education Department, Police, and district authorities, I wish them… pic.twitter.com/ReuPUsuzYd — ANI (@ANI) February 26, 2026
परीक्षा का समय
जीएसईबी एसएससी परीक्षा 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि जीएसईबी एचएससी परीक्षा 2026 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक होगी।
जीएसईबी परीक्षा 2026 विषयवार तिथियां
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 26 फरवरी, 2026 | भौतिक विज्ञान |
| 28 फरवरी, 2026 | रसायन विज्ञान |
| 6 मार्च, 2026 | अंग्रेजी (द्वितीय भाषा) |
| 7 मार्च, 2026 | अंग्रेजी (प्रथम भाषा) |
| 9 मार्च, 2026 | गणित |
| 11 मार्च, 2026 | कंप्यूटर की पढ़ाई |
| 12 मार्च, 2026 | गुजराती, हिंदी, मराठी, उर्दू, सिंधी, तमिल (मातृभाषा) |
| 13 मार्च, 2026 | गुजराती, हिंदी (द्वितीय भाषा), संस्कृत, फारसी, अरबी, प्राकृत, कंप्यूटर शिक्षा (सिद्धांत) |
| 18 मार्च, 2026 | जीवविज्ञान |
कितने नंबर वाले होंगे पास
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम ‘डी’ ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह ग्रेड 33 से 40 अंकों के दायरे में आता है। यानी विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक हासिल करने होंगे।
जिन छात्रों को बाहरी (थ्योरी) परीक्षा में 33 से कम अंक मिलते हैं या ई1 अथवा ई2 ग्रेड प्राप्त होता है, उन्हें पास होने के लिए सुधार (Improvement) या पूरक (Supplementary) परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और उत्तीर्ण घोषित किए जा सकते हैं।