सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 12th Result: Last Year’s Topper Scored Highest Marks, Check Full Details

HPBOSE Result 2026: पिछले साल 12वीं में टॉपर ने हासिल किए थे इतने अंक, यहां जानें टॉप-3 स्टूडेंट्स का प्रतिशत

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 04 May 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में टॉप करने के लिए बहुत ज्यादा अंक लाने पड़ते हैं। 2025 में महक ने 97.2% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया था। मेरिट लिस्ट में नाम आने के लिए भी अच्छे अंक जरूरी होते हैं। इस खबर में आप टॉपर्स के स्कोर का ट्रेंड जान सकते हैं, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि कितने नंबर लाकर आप भी मेरिट लिस्ट में जगह बना सकते हैं।
 

HPBOSE 12th Result: Last Year’s Topper Scored Highest Marks, Check Full Details
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 4 मई को सुबह 11 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन इसके लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है। पिछले परिणामों से यह साफ है कि टॉप करने वाले छात्रों के अंक आमतौर पर 95 प्रतिशत से अधिक रहे हैं।

Trending Videos


परिणाम की घोषणा सोमवार को सुबह बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल आर्ट्स के टॉपर्स

स्थान छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत जिला
प्रथम अंकिता 483 96.6% कांगड़ा
द्वितीय (संयुक्त) निर्दोष कुमारी 480 96% चंबा
द्वितीय (संयुक्त) ज्योति शर्मा 480 96% हमीरपुर
तृतीय निर्दोष कुमारी 480/500 96% कांगड़ा
तृतीय ज्योति 479/500 95.8% हमीरपुर

 

पिछले साल साइंस के टॉपर्स

स्थान छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत
प्रथम महक 486 97.2%
द्वितीय (संयुक्त) खुशी 483 96.6%
द्वितीय (संयुक्त) जान्हवी ठाकुर 483 (लगभग) 96.6%
संयुक्त 3rd पलक ठाकुर 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd नवनीत कौर 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd कनक शर्मा 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd कृष लाहोरिया 482/500 96.4%
संयुक्त 3rd प्रिया 482/500 96.4%
 

पिछले साल कॉमर्स के टॉपर्स

स्थान छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत जिला
प्रथम पायल शर्मा 482 96.4% कांगड़ा
द्वितीय खुशी 481 96.2% ऊना
तृतीय (संयुक्त) सान्या ठाकुर 479 95.8% सोलन
तृतीय (संयुक्त) साक्षी डट्टा 479 95.8% ऊना
तृतीय (संयुक्त) तनिष्का शर्मा 479 95.8% सिरमौर

पिछले साल तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

पिछले साल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।

hp board 12th result 2026 hpbose org: कब हुई थी परीक्षा?

डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल की शुरुआत में समाप्त हो गईं। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed