सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICSI Extends CSEET June 2026 Registration Deadline to February 28, Exam from June 1 to 4

ICSI CSEET: सीएसईईटी जून 2026 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी, 28 फरवरी तक करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीएसआई सीएसईई जून 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। परीक्षा 1 से 4 जून को ऑफलाइन होगी। 10+2 पास या उपस्थित छात्र आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ 20 अप्रैल तक मौका मिलेगा।
 

ICSI Extends CSEET June 2026 Registration Deadline to February 28, Exam from June 1 to 4
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) जून 2026 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल smash.icsi.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला उन उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे।

Trending Videos

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद भी उम्मीदवारों को लेट फीस के साथ आवेदन का अवसर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, बिना लेट फीस के आवेदन की सुविधा 1 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 8 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 के बीच ऑफलाइन, यानी केंद्र आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

  • आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित): 28 फरवरी 2026
  • बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन विंडो: 1 मार्च से 7 अप्रैल 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 8 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 1 जून से 4 जून 2026
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन (केंद्र आधारित)
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

पात्रता की बात करें तो 10+2 पास या 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक और परास्नातक डिग्रीधारी उम्मीदवार भी इस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

  • 12वीं पास या 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र
  • स्नातक और परास्नातक उम्मीदवार
  • अधिकतम आयु सीमा नहीं


आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि सीएसईईटी के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं है।

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी हालिया फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र/मार्कशीट (या 12वीं एडमिट कार्ड यदि परीक्षा दे रहे हों), श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू) तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड जैसे पहचान पत्र अपलोड करने होंगे।

कितना लगेगा शुल्क?

आवेदन शुल्क के तहत उम्मीदवारों को 7,500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 1,500 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणो का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीएसईईटी जून 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। 
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed