सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   IIT Bombay Announces UCEED, CEED 2027 Exam Date; Design Entrance Tests on January 17

UCEED-CEED 2027 Exam: डिजाइन प्रवेश परीक्षाएं सीड और यूसीड 17 जनवरी को, अक्तूबर 2026 में आएगा शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 25 May 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

UCEED-CEED 2027 Exam: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीड और सीड 2027 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। दोनों एग्जाम 17 जनवरी 2027 को होंगे। बीडेस और एमडेस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली इन परीक्षाओं की अन्य महत्वपूर्ण तिथियां अक्तूबर 2026 तक जारी की जाएंगी।
 

IIT Bombay Announces UCEED, CEED 2027 Exam Date; Design Entrance Tests on January 17
UCEED 2027 - फोटो : uceed.iitb.ac.in
विज्ञापन

विस्तार

UCEED-CEED 2027: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2027 और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 2027 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों परीक्षाएं 17 जनवरी 2027 को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

Trending Videos


आईआईटी बॉम्बे यूसीड (UCEED) परीक्षा का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए करता है। इस परीक्षा के जरिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में प्रवेश दिया जाता है। वहीं, सीड (CEED) परीक्षा मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2026 में आएगा शेड्यूल

संस्थान ने बताया कि यूसीड और सीड 2027 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा अक्तूबर 2026 तक की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

सीड 2027 परीक्षा पैटर्न

सीड परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पार्ट-ए में एनएटी, एमएसक्यू और एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। एनएटी सेक्शन में 8 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 32 अंक निर्धारित हैं। एमएसक्यू सेक्शन में 10 प्रश्न 40 अंकों के होंगे, जबकि एमसीक्यू सेक्शन में 26 प्रश्न 78 अंकों के होंगे। पार्ट-ए कुल 150 अंकों का रहेगा।

वहीं, पार्ट-बी में स्केचिंग, क्रिएटिविटी, फॉर्म सेंसिटिविटी, विजुअल सेंसिटिविटी और प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। इस सेक्शन में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

यूसीड 2027 परीक्षा पैटर्न

यूसीड परीक्षा में एनएटी सेक्शन में 14 प्रश्न 56 अंकों के होंगे। एमएसक्यू सेक्शन में 15 प्रश्न 60 अंकों के और एमसीक्यू सेक्शन में 28 प्रश्न 84 अंकों के होंगे। पार्ट-ए कुल 200 अंकों का रहेगा। पार्ट-बी में स्केचिंग और डिजाइन एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्न 50-50 अंकों के होंगे।

आईआईटी और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में दाखिले के लिए छात्रों को यूसीड और सीड परीक्षा में क्वालिफाई करना जरूरी होगा। इसके अलावा देश के कई अन्य संस्थान भी यूसीड स्कोर को प्रवेश के लिए स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed