सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2026 Exam Rescheduled Due to Bakrid; NTA to Announce Revised Dates Soon

CUET-UG Exam Rescheduled: एनटीए ने 28 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा टाली, नई तारीख का एलान जल्द; मकसद भी बताया

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 24 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बकरीद के चलते सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए ने 28 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब उम्मीदवार नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।

CUET UG 2026 Exam Rescheduled Due to Bakrid; NTA to Announce Revised Dates Soon
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने 28 मई 2026 को होने वाली परीक्षा को बकरीद (Id-ul-Zuha) के चलते स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Trending Videos


NTA ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश और बकरीद की छुट्टी में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नोटिस के अनुसार, 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। छात्रों को नियमित रूप से nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर विजिट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें नोटिस:-


11 मई से चल रही CUET UG की परीक्षा

सीयूईटी यूजी अब देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुका है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई बड़े संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह मुख्य प्रवेश परीक्षा बन गई है। एनटीए द्वारा आयोजित यह परीक्षा इस वर्ष 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी बदलाव का असर देशभर के छात्रों, विश्वविद्यालयों और परीक्षा एजेंसियों पर पड़ता है।
विज्ञापन

सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण (आवेदन आईडी, पासवर्ड) दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  •  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपने एडमिट कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed