सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE extends the deadline for submitting scanned answer books of Class 12 till May 25 after technical glitch

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ाई, अब 25 मई तक मौका, तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 24 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई ने तकनीकी दिक्कतों के चलते 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। छात्रों को वेबसाइट पर लॉगिन और भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

CBSE extends the deadline for submitting scanned answer books of Class 12 till May 25 after technical glitch
सीबीएसई का बड़ा फैसला - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए लिया है। अब छात्र 25 मई की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 24 मई तय की गई थी।



उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपी के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इसके कारण कई छात्रों के शुल्क कटौती में गड़बड़ी हो गई। कुछ मामलों में छात्रों से ज्यादा पैसे काट लिए गए, जबकि कुछ मामलों में सिस्टम की गलती से कम शुल्क लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई से पोर्टल पर आ रही दिक्कतें

छात्रों का कहना है कि 19 मई से जैसे ही स्कैन कॉपी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, उसी समय से पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं देखने को मिलने लगीं। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि भुगतान सफल होने के बावजूद आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है और “Preview & Confirmation” पेज से आगे नहीं बढ़ रही।

विज्ञापन
Trending Videos


जल्द शुरू होगी री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि स्कैन कॉपी उपलब्ध होने के बाद कम से कम दो दिनों तक री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुला रहेगा। जो छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देखना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें।

गलत फीस कटौती पर रिफंड की घोषणा

बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों से अधिक पैसा लिया गया है, उन्हें वही अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम (जैसे UPI, कार्ड आदि) से वापस कर दी जाएगी। जिनसे कम शुल्क लिया गया है, उन्हें बाकी राशि जमा करने की जानकारी अलग से दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रभावित छात्रों को उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं बिना किसी नए आवेदन के उपलब्ध कराई जाएंगी।

फीस में भी किया गया बड़ा बदलाव

इस साल सीबीएसई ने फीस में भी बड़ी कटौती की है। पहले स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को 700 रुपये देने पड़ते थे, जबकि अब यह शुल्क घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। वहीं, पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क देना होगा।

सीबीएसई ने क्या कहा?

सीबीएसई ने पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है। बोर्ड ने कहा कि स्कैन कॉपी, मूल्यांकन या री-इवैल्यूएशन से जुड़ी सभी वास्तविक शिकायतों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा तय प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

बोर्ड ने यह भी स्वीकार किया कि कम समय में बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण पोर्टल पर भारी ट्रैफिक रहा, जिससे तकनीकी गड़बड़ियां सामने आईं। सीबीएसई के अनुसार सिस्टम को मजबूत करने और समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed