सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2026 Round 1 Seat Allotment Expected Today, Candidates to Check Result on JOAPS Portal

IIT JAM 2026: पहले राउंड के दाखिले के लिए सीट अलॉटमेंट आज संभव, JOAPS पोर्टल पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 25 May 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

IIT JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे आज जैम 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार जेओएपीएस पोर्टल पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे। चयनित छात्रों को सीट स्वीकार कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
 

IIT JAM 2026 Round 1 Seat Allotment Expected Today, Candidates to Check Result on JOAPS Portal
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

IIT JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे आज, 25 मई 2026 को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, यानी JAM 2026 की पहली एडमिशन लिस्ट जारी कर सकता है। आधिकारिक अस्थायी शेड्यूल के मुताबिक, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी कर चुके उम्मीदवार JOAPS पोर्टल पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Trending Videos


यह काउंसलिंग प्रक्रिया देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में संचालित पोस्टग्रेजुएट साइंस प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। इसके तहत एमएससी, एमएससी-पीएचडी शेड्यूल डिग्री और अन्य पीजी साइंस कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सीट स्वीकार करनी होगी। जिन छात्रों को मिली हुई सीट स्वीकार है, वे Freeze विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार बेहतर संस्थान या पसंदीदा कोर्स की उम्मीद में आगे की काउंसलिंग में शामिल रहना चाहते हैं, वे Float/Upgrade विकल्प का चयन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी। संस्थान ने साफ कहा है कि तय समय के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

बाद के राउंड में भी मिलेगा मौका

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिलेगी, उनके पास आगे के राउंड में मौका रहेगा। “Float” विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर अपग्रेडेशन का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज रखें तैयार

एडमिशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। इनमें जैम 2026 स्कोरकार्ड, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, फोटो आईडी प्रूफ, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक JOAPS पोर्टल पर जाएं।
  • Enrollment ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • “Admission” सेक्शन खोलें।
  • Round 1 allotment result लिंक पर क्लिक करें।
  • संस्थान, कोर्स और कैटेगरी डिटेल्स चेक करें।
  • भविष्य के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed