पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand JSSC Recruitment 2026: Applications Open Soon for 326 Health Department Posts

Jharkhand JSSC Vacancy: झारखंड में हेल्थ सुपरवाइजर, MPW समेत 326 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 12:13 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 26 Jun 2026 12:13 PM IST
सार

Jharkhand JSSC Vacancy 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत हेल्थ सुपरवाइजर, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कीट संग्राहक और मत्स्य तकनीकी सहायक समेत कुल 326 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand JSSC Recruitment 2026: Applications Open Soon for 326 Health Department Posts
Jharkhand JSSC JILCCE Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Jharkhand JSSC JILCCE Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कीट संग्राहक, मत्स्य तकनीकी सहायक समेत 6 विभिन्न पदों पर कुल 326 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन

12वीं पास करें आवेदन?

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं (I.Sc.) पास होना आवश्यक है।
  • विज्ञापन
  • कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक (Junior Field Investigator): उम्मीदवार ने गणित विषय के साथ 12वीं (10+2) पास की हो।
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPW): अभ्यर्थी का विज्ञान विषय से 12वीं (I.Sc.) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक: उम्मीदवार के पास जीव विज्ञान (Biology) विषय के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) की योग्यता होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कीट संग्राहक (Insect Collector): अभ्यर्थी का जीवन विज्ञान (Life Science) विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • मत्स्य पालन तकनीकी सहायक (Fisheries Technical Assistant): उम्मीदवार ने जीवन विज्ञान (Life Science) विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण की हो।

 

पद आयु गणना की संदर्भ तिथि अधिकतम आयु
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 01 अगस्त 2023 35 वर्ष
कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक 01 अगस्त 2025 35 वर्ष
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 01 अगस्त 2023 35 वर्ष
पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक 01 अगस्त 2023 35 वर्ष
कीट संग्राहक 01 अगस्त 2024 35 वर्ष
मत्स्य पालन तकनीकी सहायक 01 अगस्त 2024 35 वर्ष

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

जेएसएससी जेआईएलसीसीई भर्ती 2026 के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, झारखंड के 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतनमान (Pay Band) ग्रेड पे
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 5,200 - 20,200 (PB-I) 2,400
कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक 5,200 - 20,200 (PB-I) 2,000
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPW) 5,200 - 20,200 (PB-I) 1,900
पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक 5,200 - 20,200 (PB-I) 1,900
कीट संग्राहक 5,200 - 20,200 (PB-I) 1,800
मत्स्य पालन तकनीकी सहायक 5,200 - 20,200 (PB-I) 1,800

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed