सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE Class 11 Result 2026 Declared: Winter Zone Pass Percentage at 83.27%, Check at jkbose.jk.gov.in

JKBOSE 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया विंटर जोन परीक्षा का रिजल्ट, 11वीं में 83.27% बच्चे पास

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

JKBOSE Class 11 Result 2026: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 11वीं की विंटर जोन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित छात्र नीचे बताए तरीके से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। कुल 81,573 छात्रों में से 67,932 पास हुए हैं। पास प्रतिशत 83.27% रहा।
 

JKBOSE Class 11 Result 2026 Declared: Winter Zone Pass Percentage at 83.27%, Check at jkbose.jk.gov.in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

JKBOSE Class 11 Result 2026: जेकेबोस यानी जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं विंटर जोन परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को केवल इसी अधिकृत पोर्टल के माध्यम से परिणाम देखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी या डेटा से जुड़ी समस्या से बचा जा सके।

Trending Videos

83.27% बच्चे पास

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 81,573 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 67,932 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.27% रहा है।

इसी बीच बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं (एनुअल रेगुलर, अक्तूबर–नवंबर 2025) परीक्षा के लिए रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर दिखाया जा रहा रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) है और केवल तत्काल जानकारी के लिए है। छात्रों को मूल अंकतालिका (मार्कशीट) और अन्य दस्तावेज बाद में उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने में दिक्कत आए तो थोड़ी देर बात ट्राई करें

रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण अगर किसी छात्र को तकनीकी दिक्कत आती है, तो उन्हें कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है। वहीं, रीवैल्यूएशन या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई अंतिम तिथि के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्कूलों के लिए ये निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को कक्षा 12वीं के लिए विषय चयन और शैक्षणिक योजना को लेकर सही मार्गदर्शन दें, ताकि उच्च माध्यमिक शिक्षा के अंतिम वर्ष में प्रवेश सुचारू रूप से हो सके।

JKBOSE Class 11 Result 2026: ऐसे करें डाउनलोड

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Results' सेक्शन पर क्लिक करें या
  • 'JKBOSE Class 11 Winter Zone Result 2025' लिंक चुनें।
  • एडमिट कार्ड के अनुसार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed