IIT JAM 2026 Topper List: आईआईटी जैम की विषयवार टॉपर लिस्ट जारी, स्कोरकार्ड भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध
IIT JAM 2026 Scorecard: आईआईटी बॉम्बे ने जेएएम 2026 के स्कोरकार्ड और टॉपर्स सूची जारी कर दी है। केमिस्ट्री में आयुषी अग्रवाल, फिजिक्स में सर्वेश गुप्ता और मैथ्स में मधुर अग्रवाल टॉपर रहे। क्वालिफाई उम्मीदवार 27 मार्च से 15 अप्रैल तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IIT JAM 2026 Subject Wise Topper List: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने 26 मार्च 2026 को जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2026 के सभी विषयों के स्कोरकार्ड और टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट के अनुसार, केमिस्ट्री में आयुषी अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं फिजिक्स में सर्वेश गुप्ता और मैथ्स में मधुर अग्रवाल ने टॉप रैंक प्राप्त की है।
आईआईटी जैम 2026 में सफल उम्मीदवार 27 मार्च से 15 अप्रैल 2026 के बीच जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के माध्यम से एमएससी और अन्य कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई 2026 को जारी की जाएगी।
फिजिक्स (PH) टॉप 10 उम्मीदवार
- AIR 1: सर्वेश गुप्ता
- AIR 2: जतिन यादव
- AIR 3: अंकुर साहा
- AIR 4: अनमोल मेहरोत्रा
- AIR 5: वरुण सिंह गौतम
- AIR 6: देबार्शी दास
- AIR 7: सुधांशु सेठी
- AIR 8: प्रत्युष यादव
- AIR 9: दीनबंधु माजी
- AIR 10: सैयद अदनान शफी
केमिस्ट्री (CY) टॉप 10 उम्मीदवार
- AIR 1: आयुषी अग्रवाल
- AIR 2: दीपक पूनिया
- AIR 3: सौमो पाल
- AIR 4: अनुब्रत चटर्जी
- AIR 5: नैन्सी
- AIR 6: अफिमोल अशरफ
- AIR 7: पिहू रॉय
- AIR 8: राहुल गुच्छैत
- AIR 9: जसप्रीत सिंह
- AIR 10: सौरव गोराई
मैथ्स (MA) टॉप 10 उम्मीदवार
- AIR 1: मधुर अग्रवाल
- AIR 2: सरथ चंद्र रेड्डी पोरेड्डी
- AIR 3: नवीन कुमार जी
- AIR 4: खुशप्रीत सिंह
- AIR 5: बरुण रॉय
- AIR 6: कालमांजे अव्यक्था आचार
- AIR 7: आयुष बरन सेन
- AIR 8: सूर्य राजू
- AIR 9: शुभम पी. पिंपले
- AIR 10: रयान अजीम शेख
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर JOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें
- अपना एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरकर लॉग इन बटन दबाएं
- स्क्रीन पर आपका JAM 2026 रिजल्ट दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।