सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE Revises Syllabus for Class 11 & 12 Four Subjects for 2026-27, No Change for Classes 9 and 10

JKBOSE: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 11वीं-12वीं के चार विषयों का सिलेबस बदला, नौवीं-10वीं के लिए कोई बदलाव नहीं

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

JKBOSE: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 और 12 के चार विषयों के सिलेबस में बदलाव किया है। कक्षा 11 में पंजाबी व फिजिकल एजुकेशन और कक्षा 12 में एजुकेशन व एनवायरनमेंटल साइंस अपडेट किए गए हैं। कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
 

JKBOSE Revises Syllabus for Class 11 & 12 Four Subjects for 2026-27, No Change for Classes 9 and 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

JKBOSE: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 और 12 के कुछ विषयों के सिलेबस में संशोधन की घोषणा की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Trending Videos


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संशोधित सिलेबस नियमित छात्रों और नए प्राइवेट उम्मीदवारों दोनों पर लागू होगा। संबंधित विषयों की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी इसी अपडेटेड पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए जाएंगे, ताकि परीक्षा पैटर्न नए अकादमिक ढांचे के अनुरूप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन विषयों के सिलेबस में हुआ बदलाव

बोर्ड ने कक्षा 11 और 12 के चार विषयों के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है।

 
  • कक्षा 11: पंजाबी और फिजिकल एजुकेशन
  • कक्षा 12: एजुकेशन और एनवायरनमेंटल साइंस


इनके अलावा बाकी सभी विषयों का सिलेबस पहले की तरह ही लागू रहेगा।

परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल

बोर्ड ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम भी साझा किया है।

  • कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन क्षेत्रों के छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होंगी।
  • जम्मू डिवीजन के समर जोन क्षेत्रों के छात्रों की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में होंगी।

कक्षा 9 और 10 के सिलेबस में नहीं होगा बदलाव

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के दौरान कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम या कोर्स स्ट्रक्चर में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह नियम कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर ज़ोन और समर ज़ोन सभी क्षेत्रों पर लागू होगा।

निजी स्कूलों के लिए बोर्ड की सख्त चेतावनी

एक अलग निर्देश में बोर्ड ने जम्मू डिवीजन के सभी संबद्ध निजी स्कूलों को केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और स्वीकृत पाठ्यपुस्तकों को ही लागू करने का निर्देश दिया है। यदि कोई स्कूल इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

स्कूलों का निरीक्षण भी करेगा बोर्ड

बोर्ड ने बताया कि इन नियमों के पालन की जांच के लिए निरीक्षण दल (Inspection Teams) जम्मू डिवीजन के संबद्ध निजी स्कूलों का दौरा करेंगे। यदि किसी स्कूल में बोर्ड द्वारा स्वीकृत या प्रकाशित न की गई किताबें या शैक्षणिक सामग्री पढ़ाई जाती पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कदम शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed