पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Kanpur B. Cyber Entrance Exam 2026: List of 120 Selected Candidates Released

IIT Kanpur: कानपुर बी. साइबर प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 120 अभ्यर्थी चयनित; पांच जुलाई को होगा मूल्यांकन

Mon, 29 Jun 2026 04:58 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 29 Jun 2026 04:58 PM IST
सार

Kanpur B Cyber 2026: कानपुर बी. साइबर प्रवेश परीक्षा 2026 के तहत चयनित 120 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का मूल्यांकन 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur B. Cyber Entrance Exam 2026: List of 120 Selected Candidates Released
iit kanpur - फोटो : facebook.com/iitkanpur/

विस्तार

IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने बैचलर ऑफ साइबरसिक्योरिटी (बी. साइबर) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन नंबर जांच सकते हैं।

विज्ञापन


संस्थान के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 29 जून 2026 तक ईमेल के माध्यम से एक पुष्टिकरण फॉर्म भेजा जाएगा। यदि किसी चयनित अभ्यर्थी को ईमेल नहीं मिलता है, तो वह office_is@iitk.ac.in पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन

5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

आईआईटी कानपुर के बी. साइबर (बैचलर ऑफ साइबरसिक्योरिटी) 2026 प्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आईआईटी कानपुर परिसर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 8 जुलाई 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है। सफल उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 21 जुलाई 2026 को संस्थान में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:45 बजे बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। निर्देशों और लॉगिन प्रक्रिया को सुबह 10 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।  

इन दस्तावेजों को रखें साथ

प्रवेश परीक्षा और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखने होंगे। इनमें प्रवेश पत्र (Admit Card), आवेदन फॉर्म की प्रति, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि), पासपोर्ट साइज फोटो, तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां शामिल हो सकती हैं।

इसके अलावा, चयनित अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), तथा संस्थान द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज भी तैयार रखने चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेजों की अंतिम सूची और अन्य निर्देशों के लिए बी. साइबर के आधिकारिक वेबपेज और ईमेल में दिए गए दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed