हमारे देश में बढ़ती जनसंख्या न केवल वायु को प्रदुषित कर रही है बल्कि नदी, तालाब या झीलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। ना जाने ऐसे कितने राज्य हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर देखा जाए तो नष्ट हो रही नदी और तालाब इस समस्या एक प्रमुख कारण हैं। ऐसे अनेकों फाउंडेशंस हैं जो लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ऐसे शख्स की जिसने अपनी टीम के साथ मिलकर 39 झीलों और 48 तालाबों को साफ एवं स्वच्छ बनाया है। आइये अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इनके बारे में...
गूगल की नौकरी छोड़ शुरू किया ये काम, हो गए फेमस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं अरुण-
चेन्नई में जन्मे अरुण कृष्णमूर्ति का बचपन नदियों और तालाबों के बीच में गुजरा है इसलिए अरुण को इनसे ज्यादा लगाव है। गूगल में अच्छे पैकेज और पद को छोड़ अरुण ने अपना खुद का फाउंडेशन शुरू किया, जिसका नाम था ईएमआई।
क्या है ईएफआई-
ईएफआई यानी एनवायरमेंट फाउंडेशन इंडिया एक ऐसा फाउंडेशन है जो जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने में लगा हुआ है। इसकी स्थापना अरुण कृष्णमुर्ति ने 2007 में की थी। यह फाउंडेशन देश के अलग-अलग हिस्सों में 39 झीलों और 48 तालाबों को साफ एवं स्वच्छ कर चुका है।
कैसे होता है काम -
इस फाउंडेशन से जुड़े लोग झीलों, नदियों या तालाबों से कचरा, जानलेवा वनस्पतियां जैसे कांटेदार झाड़ियां और जलकुंभी आदि को दूर कर उन्हें स्वच्छ करते हैं। बता दें कि ये सरकार और कई अन्य गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर इस मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्य तथ्य -
- मात्र 32 वर्ष की उम्र में अरुण ने ईएमआई को एक ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
- अरुण ने Hydrostan नाम की सीरीज भी बनाई है।
कमेंट
कमेंट X