सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MAHA TET 2026 Admit Card Released at mahatet.in, Download Hall Ticket Here

MAHA TET 2026 Admit Card: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, समझें डाउनलोड करने के स्टेप्स

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

MAHA TET 2026 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा।
 

MAHA TET 2026 Admit Card Released at mahatet.in, Download Hall Ticket Here
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

MAHA TET 2026 Admit Card: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और आवेदन फॉर्म नंबर की सहायता से आधिकारिक पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।



एडमिट कार्ड 16 जून 2026 को ऑनलाइन जारी किया गया। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की अवधि और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के बारे में

MAHA TET महाराष्ट्र की राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की शिक्षण योग्यता और क्षमता का आकलन करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों का आयोजन एक ही दिन किया जाएगा।

 
विवरण जानकारी
परीक्षा मोड ऑफलाइन (पेन और पेपर)
पेपर पेपर-1 और पेपर-2
प्रश्नों की संख्या 150
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय (MCQ)
कुल अंक 150
परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंग नहीं


गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में उम्मीदवार बिना अंक कटने के डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।
 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • MAHA TET की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "MAHA TET 2026 Hall Ticket/Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और फॉर्म नंबर दर्ज करें।
  • यदि कैप्चा दिखाई दे तो उसे भरें।
  • Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed