AUNO 2026: धाराप्रवाह बोलना प्रतिभा नहीं, सही अभ्यास और सोच का परिणाम; लाइव वेबिनार में जानें आसान टिप्स
Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 20 जून 2026 को एक विशेष निःशुल्क लाइव वेबिनार आयोजित कर रहा है। इस सत्र में इंग्लिश स्पीकिंग कोच सोनाली हेमनानी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अंग्रेजी में सोचने, बिना अनुवाद किए बोलने और आत्मविश्वास के साथ संवाद करने की प्रभावी तकनीकें बताएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala National Olympiad Webinar: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अंग्रेजी केवल एक विषय नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सफलता और बेहतर अवसरों का द्वार बन चुकी है। अधिकांश छात्र अंग्रेजी पढ़ और समझ तो लेते हैं, लेकिन बोलते समय झिझक महसूस करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हर वाक्य को पहले हिंदी में सोचना और फिर उसका अंग्रेजी में अनुवाद करना।
इसी चुनौती का समाधान लेकर 'अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड' छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक विशेष निःशुल्क लाइव वेबिनार करा रहा है। इसमें अंग्रेजी बोलने के आसान और प्रभावी तरीके बताए जाएंगे।
सोनाली हेमनानी देंगी प्रभावी संवाद के टिप्स
विशेष सत्र में प्रसिद्ध इंग्लिश स्पीकिंग कोच सोनाली हेमनानी बताएंगी कि कैसे छात्र रोज़मर्रा की अंग्रेजी को स्वाभाविक रूप से बोलना सीख सकते हैं, अंग्रेजी में सोचना शुरू कर सकते हैं और बिना अनुवाद किए आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकते हैं।
यह सत्र केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगा ताकि वे बच्चों को सही दिशा और सहयोग प्रदान कर सकें।
प्रमुख वक्ता: सोनाली हेमनानी
- इंग्लिश स्पीकिंग कोच और कम्युनिकेशन एवं कॉन्फिडेंस बिल्डिंग एक्सपर्ट।
- युवा शिक्षार्थियों को अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास विकसित करने में विशेषज्ञ।
- व्यावहारिक एवं परिणाम-आधारित लर्निंग मॉडल पर कार्यरत।
- कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और पब्लिक स्पीकिंग में व्यापक अनुभव।
- हजारों विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने की झिझक दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की।
- प्रतिष्ठित मंच 'जोश टॉक' पर अपनी प्रेरणादायक यात्रा और प्रभावी संचार कौशल पर वक्तव्य दे चुकी हैं।
कार्यक्रम का विवरण
| तारीख | शनिवार, 20 जून 2026 |
| समय | दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक |
| प्लेटफॉर्म | YouTube Live |
| शुल्क | निःशुल्क पर सीटें सीमित, तुरंत रजिस्टर करें |
रजिस्ट्रेशन के बाद एसएमएस से लिंक साझा किया जाएगा
कौन हो सकता है शामिल?
- कक्षा 1 से 10 तक के छात्र
- अभिभावक
- शिक्षक एवं शिक्षण से जुड़े लोग
लाइव वेबिनार में क्या सीखेंगे?
- डेली यूज इंग्लिश फ्रेजेस
- उपयोगी अंग्रेजी वाक्य और अभिव्यक्तियां जिन्हें अपनी बातचीत में प्रयोग कर सकेंगे
कैसे धाराप्रवाह इंग्लिश बोलने वाले वक्ता बनें?
जानिए कि स्वाभाविक रूप से अंग्रेजी बोलने वाले लोग कौन-सी आदतें अपनाते हैं और किन गलतियों से बचते हैं।
कैसे इंग्लिश में सोचना शुरू करें?
ऐसे मानसिक बदलाव जो एक आम शिक्षार्थी को आत्मविश्वासी और धाराप्रवाह वक्ता बनाते हैं।
कैसे बिना अनुवाद किए इंग्लिश में बोलें?
हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने की आदत से बाहर निकलकर सहज और स्वाभाविक अंग्रेजी बोलने की सरल तकनीकें
यह वेबिनार क्यों जरूरी?
- अधिकांश छात्र अंग्रेजी जानते हैं, लेकिन आत्मविश्वास के साथ बोल नहीं पाते।
- अंग्रेजी में सोचने की आदत ही धाराप्रवाह बोलने की सबसे बड़ी कुंजी है।
- शुरुआती उम्र में विकसित हुआ आत्मविश्वास भविष्य की पढ़ाई, इंटरव्यू और करियर में बड़ा अंतर पैदा करता है।
- अभिभावकों और शिक्षकों की सही भूमिका बच्चों की भाषा सीखने की यात्रा को आसान बना सकती है।
- यह सत्र केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि तुरंत अपनाई जा सकने वाली व्यावहारिक तकनीकों पर आधारित है।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की विशेष पहल
नेशनल ओलंपियाड के माध्यम से अमर उजाला का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक सफलता तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें भविष्य की आवश्यक कौशलों से भी सशक्त बनाना है। धाराप्रवाह इंग्लिश का फॉर्मूला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्रों को बेहतर संचार, अधिक आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने में सहायता करेगी।
- अभी रजिस्टर करें और अंग्रेजी बोलने की झिझक को आत्मविश्वास में बदलें
- YouTube Live का लिंक केवल पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें
- अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड से जुड़ी नवीनतम जानकारी, आगामी वेबिनार और प्रतियोगिताओं के अपडेट के लिए amarujalaolympiad.com पर विजिट करें।