सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026 Admit Card Released at ugcnet.nta.nic.in, Download Hall Ticket Now

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड; 22 से 30 जून तक परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET Admit Card 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 22 जून से 30 जून 2026 के बीच परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप यहां समझाया गया है।
 

UGC NET June 2026 Admit Card Released at ugcnet.nta.nic.in, Download Hall Ticket Now
UGC NET June 2026 Admit Card - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET Admit Card 2026: यजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।



इससे पहले एनटीए ने 10 जून 2026 को एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी दी थी। अब जारी किए गए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों पर होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निम्न तिथियों में आयोजित की जाएगी:

  • 22 जून 2026
  • 23 जून 2026
  • 24 जून 2026
  • 25 जून 2026
  • 29 जून 2026
  • 30 जून 2026

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। विशेष रूप से निम्न जानकारी सही होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट और परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • विषय (Subject) का नाम


यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन

अंडरटेकिंग फॉर्म भी डाउनलोड करें

एनटीए ने उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।

यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed