सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board releases Class 10 and 12 exam time tables for 2026; check full schedule

Maharashtra Board Date Sheet 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, देखें पूरी डेटशीट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

MSBSHSE Exam 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की 2026 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च तक और 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक होंगी।
 

Maharashtra Board releases Class 10 and 12 exam time tables for 2026; check full schedule
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) - फोटो : Official website- mahahsscboard.in (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार

Maharashtra Board 10th, 12th Date Sheet 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक और 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Trending Videos


डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी की गई है। परीक्षाएं सुबह और दोपहर, दोनों पालियों में होंगी। बोर्ड ने सलाह दी है कि विद्यार्थी अपनी परीक्षा तिथियों और समय की पूरी जांच कर लें। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या स्मार्ट डिवाइस लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MSBSHSE HSC Date Sheet 2026: 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च तक

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं (HSC) परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

  • पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी

इन परीक्षाओं में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों के विद्यार्थी शामिल होंगे। डेटशीट नीचे तालिका में देखें...

 

तारीख सुबह की पाली (11 बजे से 2 बजे तक) दोपहर की पाली (3 बजे से 6 बजे तक)
10 फरवरी इंग्लिश -
11 फरवरी हिंदी जर्मन, जापानी, चीनी, फ़ारसी
12 फरवरी मराठी, गुजराती, कन्नड़, सिंधी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बांग्ला उर्दू, फ्रेंच, स्पैनिश, पाली
13 फरवरी महाराष्ट्र प्राकृत, संस्कृत अर्धमागधी, रशियन, अरबी
14 फरवरी ऑर्गनाइजेशन ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट -
16 फरवरी लॉजिक, फिजिक्स -
17 फरवरी सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, होम मैनेजमेंट -
18 फरवरी केमिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस
21 फरवरी गणित एवं सांख्यिकी परकशन इंस्ट्रूमेंट्स
23 फरवरी चाइल्ड डेवलपमेंट, एग्रीकल्चरल साइंस, एनिमल साइंस एंड टेक्नोलॉजी -
24 फरवरी इकोनॉमिक्स -
25 फरवरी बायोलॉजी, भारतीय संगीत का इतिहास एवं विकास -
26 फरवरी बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी जियोलॉजी, टेक्सटाइल्स
27 फरवरी जियोलॉजी को-ऑपरेशन
28 फरवरी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी फिलॉसफी, आर्ट का इतिहास
2 मार्च डिफेंस स्टडीज -
4 मार्च - साइकोलॉजी
6 मार्च कॉमर्स ग्रुप पेपर-1 (बैंकिंग, ऑफिस मैनेजमेंट आदि) लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
7 मार्च - जियोग्राफी
9 मार्च - हिस्ट्री
10 मार्च कॉमर्स ग्रुप पेपर-2 (मार्केटिंग, एग्रीकल्चर आदि) -
11 मार्च - सोशियोलॉजी

 

MSBSHSE SSC Date Sheet 2026: 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं (SSC) परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
ज्यादातर पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक या 11 बजे से 1 बजे तक होंगे, जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक भी होंगी।

बोर्ड ने बताया कि विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रायोगिक, मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक कराई जाएंगी। डेटशीट नीचे तालिका में देखें...

 

तारीख समय विषय
20 फरवरी 11 बजे से 2 बजे तक प्रथम भाषा (मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बांग्ला, पंजाबी)
  3 बजे से 6 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा (जर्मन, फ्रेंच)
21 फरवरी 11 बजे से 2 बजे तक विभिन्न व्यावसायिक/तकनीकी विषय
23 फरवरी 11 बजे से 2 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा (क्षेत्रीय भाषाएं)
  11 बजे से 1 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा कॉम्पोजिट कोर्स
25 फरवरी 11 बजे से 2 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा
  3 बजे से 5 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा कॉम्पोजिट कोर्स
27 फरवरी 11 बजे से 2 बजे तक इंग्लिश (प्रथम या तृतीय भाषा)
4 मार्च 11 बजे से 2 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा हिंदी
  11 बजे से 1 बजे तक द्वितीय/तृतीय भाषा कॉम्पोजिट कोर्स
6 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक गणित भाग-1 (बीजगणित)
9 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक गणित भाग-2 (ज्यामिति)
11 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भाग-1
  11 बजे से 1:30 बजे तक फिजियोलॉजी एंड हाइजीन (दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु)
13 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भाग-2
16 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक सामाजिक विज्ञान पेपर-1 (इतिहास एवं राजनीति विज्ञान)
18 मार्च 11 बजे से 1 बजे तक सामाजिक विज्ञान पेपर-2 (भूगोल)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed