सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej Pratap yadav statement liquor prohibition failure women smoke cigarettes Patna Bihar news

Bihar : तेज प्रताप ने शराबबंदी को बताया फेल, यह भी कहा- महिलाएं पीती हैं सिगरेट और मुंह देखते हैं पुरुष

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 08 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार के शराबबंदी पर तेज प्रताप यादव जमकर बोले। उन्होंने कहा कि पॉश एरिया में महिलाएं सिगरेट पीती रहती हैं और पुरुष उनका मुंह देखते रह जाते हैं। हर गली मोहल्ले और चौक चौराहों पर आसानी से शराब मिल रही है। 

Tej Pratap yadav statement liquor prohibition failure women smoke cigarettes Patna Bihar news
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तेज प्रताप यादव ने बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर जो डायलॉगबाजी हुआ, वह शराबबंदी हुआ कहाँ ? तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज शराब सब जगह मिल रहा है। हर एक चौक-चैराहों और गली मुहल्लों में शराब मिल रहा है। होम डिलीवरी भी किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि पटना के पॉश इलाकों में खुलेआम नशाखोरी हो रही है और शराबबंदी पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि पटना के बोरिंग रोड में महिलाएं सिगरेट और शराब पीती हैं और पुरुष उनका मुंह देखते रह जाते हैं। बिहार में हर जगह शराब मिल रही है, चाहे महिलाएं हों या पुरुष, सभी इसका सेवन कर रहे हैं।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: राज्यसभा जाकर भी कैबिनेट बैठक करेंगे सीएम नीतीश कुमार; 20 फरवरी के बाद फैसले रुक गए क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के दिल्ली जाने के पीछे क्या राज है, यह मुझे पता है
तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वह तो पहले से ही मन बनाए हुए थे दिल्ली जाने का। हालांकि वह दिल्ली क्यों जा रहे हैं यह मुझे पता है। उनके दिल्ली जाने के पीछे क्या राज है यह मुझे पता है, लेकिन मैं कुछ बोलूँगा नहीं।  तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री के संबंध में कहा कि  कहा कि चाचा जी चाहे दिल्ली जाएं या चांद-सूरज पर, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन उन्हें दिल्ली जाने के बजाय राज्य की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics : तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा- 'यह तो नहीं कहते'; सम्राट-निशांत के लिए दिया मैसेज

तेजस्वी यादव को दी नसीहत 
तेज प्रताप यादव ने आज तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा। साथ ही तेज प्रताप ने उन्हें नसीहत भी दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अपने बिहार के बारे में लोगों को अच्छा सोचना चाहिए और इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में ही हमारा जन्म हुआ है। जो लोग बिहार से या देश से बाहर जाते हैं और वह बिहार को गाली देते हैं, लेकिन हमें ऐसी चीजों से बचना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार गरीब राज्य नहीं है, बल्कि बिहार का एक-एक नौजवान दिल का अमीर है। तेजस्वी यादव हमारे छोटे भाई हैं, उनको ऐसे बयानों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed