सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of bus conductor being assaulted over fare dispute in Nalanda goes viral

Bihar: 10 रुपये के किराये को लेकर खूनी खेल, बदमाशों ने चालक-कंडक्टर को बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज ने खोली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नालंदा में महज 10 रुपये के किराये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बदमाशों ने बस को रोककर कंडक्टर को घसीटकर बेरहमी से पीटा और चालक को भी घायल कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने नकदी और आभूषण भी लूट लिए, जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

Video of bus conductor being assaulted over fare dispute in Nalanda goes viral
बस कंडक्टर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने महज चंद रुपयों के विवाद में एक बस के चालक और परिचालक को सरेराह मौत के मुहाने पर धकेल दिया। घटना जय बाबा गोविंद बस सर्विस से जुड़ी है, जहां बुधवार की शाम बदमाशों ने बस के भीतर और सड़क पर सरेआम तांडव मचाया। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश कंडक्टर को बस से घसीटकर बाहर निकालते और बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस हमले में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।

Trending Videos


बिहार शरीफ से सरमेरा चलती है बस 
बस मालिक ईशांक राज ने बताया कि उनकी बस बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से सरमेरा के लिए चलती है। बुधवार की शाम जब बस अपनी आखिरी ट्रिप पर जा रही थी, तभी भागन बीघा ओपी क्षेत्र के मोड़ा पिचासा मोड़ के पास एक युवक ने बस को रुकने का इशारा किया। युवक को अस्थवां थाना क्षेत्र के मालती मुस्तफापुर गांव जाना था, जिसके लिए कंडक्टर अरविंद कुमार ने 20 रुपये किराए की मांग की। हालांकि वास्तविक किराया 30 रुपये था, फिर भी युवक महज 10 रुपये देने पर अड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और किराया कम देने के कारण कंडक्टर ने उसे बस पर सवार नहीं किया। इससे आक्रोशित होकर युवक ने अंजाम भुगतने की धमकी दी और तुरंत किसी को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर का क्लेकशन भी लुटा
जैसे ही बस कुछ दूर आगे बढ़कर मालती मुस्तफापुर पहुंची, वहां पहले से ही हथियारों और लाठी-डंडों से लैस युवकों ने बस को घेर लिया। बस के रुकते ही बदमाश भीतर दाखिल हो गए और कंडक्टर अरविंद कुमार पर टूट पड़े। बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए बस से बाहर खींच लिया और बीच सड़क पर भी मारपीट जारी रखी। इस दौरान चालक ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसे भी बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने दिनभर का करीब 20 से 25 हजार रुपये का कलेक्शन लूट लिया। साथ ही ड्राइवर के गले से बजरंगबली का लॉकेट और कंडक्टर के गले से सोने की चेन भी झपट ली।

सहमे दिखे यात्री
वारदात के वक्त बस में सवार यात्री बुरी तरह सहम गए और खुद को बचाने के लिए सीटों के पीछे छिपते दिखे। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं
इस संबंध में जब अस्थवां थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है, पुलिस की इस अनभिज्ञता ने स्थानीय परिवहन कर्मियों और बस संचालकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed