Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: भागलपुर में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कमरे से मिले टूटे मोबाइल, गायब सिम और बिखरे सामान के आधार पर पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर के दीप नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रही 22 वर्षीय छात्रा सुलेखा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के फंदे से फर्श पर अधलेटा मिला। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना जोगसर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को कमरे से एक चकनाचूर मोबाइल मिला, जिसकी बैटरी अलग पड़ी थी और सिम गायब था। इसके अलावा मृतका के बैग से एक दूसरा बंद मोबाइल, दो आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक डायरी और सिम से संबंधित एक लिफाफा बरामद किया गया है।
तीन महीने से किराए पर रह रही थी युवती
कमरे में सामान बिखरा होने से साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है, साथ ही जबरदस्ती की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सुलेखा पिछले तीन महीनों से एक मकान के चौथे तल पर बने सिंगल कमरे में किराये पर रह रही थी।
कैसे खुला मामला?
जानकारी के मुताबिक जब इसी मकान की दूसरी किरायेदार मोटर चलाने के लिए छत पर गई तो उसने मृतका के कमरे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद जब उसने अंदर झांका तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। कमरे में लाश देखकर किरायेदार ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: बाइक पर आए बदमाश, लड़की का किया अपहरण… फिर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पलट दी पूरी कहानी
पिता की दिसंबर में हुई थी मौत
मृतका मूल रूप से लोदीपुर के तहबलपुर की रहने वाली थी। उसके पिता की दिसंबर माह में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह किराये पर रहकर काम करने के साथ-साथ बिहार पुलिस की तैयारी भी कर रही थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.