{"_id":"6a38be164eda8a2dca01311c","slug":"bihar-news-two-children-injured-in-celebratory-firing-at-wedding-ceremony-youth-accused-of-firing-country-made-pistol-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4422194-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी में डीजे पर चल रहा था जश्न, तभी अचानक चली गोली; हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी में डीजे पर चल रहा था जश्न, तभी अचानक चली गोली; हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के नवगछिया स्थित तिनटंगा करारी गांव में शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल हो गए। डीजे कार्यक्रम के बीच चली गोली सौरभ कुमार और तुफान कुमार को लगी। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से दो बच्चे घायल हो गए। घटना नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव की है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया।
फायरिंग के दौरान बच्चों को लगी गोली
जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। डीजे कार्यक्रम के दौरान लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी बीच कथित तौर पर गांव के एक युवक ने कट्टा निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान निकली गोली वहां मौजूद दो बच्चों को जा लगी।
अस्पताल में इलाज जारी
घायल बच्चों की पहचान सौरभ कुमार और तुफान कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शादी समारोह में डीजे देखने पहुंचे थे। गोली लगते ही समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर घायल सौरभ कुमार के पिता बुदेश मंडल ने गांव के ही प्रीतम कुमार मंडल पर कट्टा से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने लापरवाही और गैरकानूनी तरीके से फायरिंग की, जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार
परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है तथा आरोपों की सत्यता की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।