सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra NEET UG Counselling 2025 Begins; Register for MBBS, BDS Admission by July 30

Maharashtra NEET UG Counselling 2025: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग शुरू; 30 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 24 Jul 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG Counselling Maharashtra 2025: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस समेत अन्य स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स 2 अगस्त को जारी होगी।

Maharashtra NEET UG Counselling 2025 Begins; Register for MBBS, BDS Admission by July 30
Maharashtra NEET UG Counselling 2025 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Maharashtra NEET UG Counselling 2025: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत कई स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos

आवेदन शुल्क

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। राज्य कोटा के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि संस्थानिक कोटा के लिए आवेदन करने वालों को 5,000 रुपये जमा करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार दोनों कोटा (राज्य + संस्थानिक) के तहत आवेदन करता है, तो उसे कुल 6,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शुल्क केवल ऑनलाइन मोड से ही 31 जुलाई 2025 तक जमा किया जा सकता है। ध्यान दें कि बिना शुल्क के रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं माना जाएगा, इसलिए समय पर भुगतान करना आवश्यक है।

महत्त्वपूर्ण निर्देश

  • सभी दस्तावेजों की रंगीन स्कैन्ड कॉपियां अपलोड करना अनिवार्य है।
  • केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान के बाद ही फॉर्म वैध माना जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स केवल MBBS और BDS के लिए पहले चरण में जारी की जाएगी।

Maharashtra NEET UG Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल

गतिविधि तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 23 जुलाई 2025
अंतिम तिथि रजिस्ट्रेशन की 30 जुलाई 2025
दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की सूची 2 अगस्त 2025
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (MBBS/BDS) 2 अगस्त 2025
सीट मैट्रिक्स जारी (MBBS/BDS) 2 अगस्त 2025
प्रिफरेंस फॉर्म भरने की तिथि 3 से 5 अगस्त 2025
CAP राउंड 1 चयन सूची 7 अगस्त 2025
कॉलेज जॉइनिंग और डॉक्युमेंट जमा 8 से 12 अगस्त 2025

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, अभ्यर्थी को सबमिट बटन दबाना होगा, तभी उसका फॉर्म प्रक्रिया में अनंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा।
  • किसी अभ्यर्थी को शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद ही प्रक्रिया के लिए पंजीकृत माना जाएगा।
  • एक उम्मीदवार को केवल एक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना चाहिए।
  • पंजीकरण फॉर्म जमा करने से पहले उसे अच्छे से चेक करें और यदि आवश्यकता हो तो सुधार या बदलाव कर सकते हैं। एक बार जमा हो जाने के बाद, पंजीकरण फॉर्म को संपादित नहीं किया जा सकता है।
  • बैंक भुगतान प्राप्त होने के बाद ही फॉर्म को वैध माना जाएगा। एक बार किया गया भुगतान किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
  • सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे शीघ्रातिशीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण फार्म पूरा कर लें तथा अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें।
  • यदि कोई उम्मीदवार कैफे वाले से पंजीकरण कराता है और कैफे वाला व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा करने में विफल रहता है या शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों द्वारा ऐसे आवेदनों के संबंध में अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed