MWCD Internship 2026: महिलाओं के लिए मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका; जानें कौन कर सकता है आवेदन
MWCD Internship Programme 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अगस्त-सितंबर 2026 सत्र के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत पात्र महिला उम्मीदवारों को मंत्रालय के कार्यों और नीतियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MWCD Internship 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) ने अगस्त-सितंबर 2026 सत्र के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल wcd.intern.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम गैर-महानगरीय शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की 21 से 40 वर्ष आयु की महिला छात्रों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के लिए है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा होना जरूरी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार किसी एक सत्र में इंटर्नशिप के लिए चुने जाते हैं, वे भविष्य के किसी भी सत्र में दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे।
कब तक कर सकेंगे आवेदन?
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का इंटर्नशिप कार्यक्रम साल में चार बार आयोजित किया जाता है। यह मई-जून, अगस्त-सितंबर, नवंबर-दिसंबर और फरवरी-मार्च सत्रों में चलता है, जिसमें प्रत्येक सत्र की अवधि दो महीने होती है। किसी भी सत्र के लिए आवेदन उस सत्र के शुरू होने से दो महीने पहले, हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच स्वीकार किए जाते हैं। एक बार चयनित होने के बाद उम्मीदवार भविष्य के किसी अन्य सत्र के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
जानें इंटर्नशिप का मकसद
इस इंटर्नशिप का मकसद महिलाओं को मंत्रालय के कामकाज, योजनाओं और नीतियों के बारे में करीब से जानकारी देना है। इंटर्न को विभिन्न प्रोजेक्ट्स और अध्ययन कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
इसके अलावा, इंटर्न मंत्रालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सकेंगी। इससे उन्हें महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों को समझने और सरकारी योजनाओं के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक पोर्टल पर wcd.intern.nic.in पर जाएं।
- अपनी बेसिक जानकारी भरकर नया अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पोर्टल पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
- सभी विवरण सही होने पर आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट कर दें।