पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Navodaya Class 6 Admission 2027 Begins, JNVST Registration Open Till July 31, Entrance on 28 Nov

Navodaya Admission 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, कब होगी प्रवेश परीक्षा?

Tue, 07 Jul 2026 12:53 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

Navodaya Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
Navodaya Class 6 Admission 2027 Begins, JNVST Registration Open Till July 31, Entrance on 28 Nov
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

विज्ञापन

कब होगी नवोदय विद्यालय की परीक्षा?

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करके मेरिट में जगह बनाने वाले छात्रों को ही दाखिला मिलता है। इस बार चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी, जबकि परिणाम मार्च 2027 के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है।

  • प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को होगी।
  • परिणाम मार्च 2027 के अंत तक जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
JNVST 2027 परीक्षा 28 नवंबर 2026
संभावित परिणाम मार्च 2027 के अंत तक
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2027

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए छात्रों को सभी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। जरूरी शर्तें इस प्रकार हैं:

  • छात्र 2026-27 सत्र में कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहा हो।
  • जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसी जिले का वास्तविक निवासी हो।
  • कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
  • जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो।
  • जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • प्रत्येक छात्र केवल एक बार ही चयन परीक्षा में शामिल हो सकता है।

इस बार जिले से जुड़ा क्या नया नियम है?

इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया जिला आधारित रहेगी।

  • छात्र केवल अपने गृह जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यदि छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ता है, तो वह स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर होना चाहिए।
  • इस दावे का सत्यापन नवोदय विद्यालय समिति करेगी।
  • गलत जिले के लिए किया गया आवेदन, चयन होने के बाद भी रद्द किया जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा?

परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित होगी। इसमें कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

अंकन प्रणाली क्या होगी?

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक मिलेंगे।
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • कुल प्रश्न: 80
  • कुल अंक: 100


साथ ही प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जोकि इस प्रकार हैं:

  • मानसिक क्षमता एवं पर्यावरण अध्ययन: 14 अंक
  • अंकगणित: 7 अंक
  • भाषा: 7 अंक


उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर केवल नीले या काले बॉल पेन का ही इस्तेमाल करना होगा। पेंसिल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट का क्रमांक एक जैसा हो। यदि दोनों के नंबर अलग हों तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को इसकी जानकारी देनी होगी।

सीटों में आरक्षण कैसे मिलेगा?

नवोदय विद्यालयों में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा।

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए

  • प्रत्येक जिले की कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्र मेरिट के आधार पर प्रवेश पा सकेंगे।


वर्गवार आरक्षण

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

इन सभी वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा। केंद्रीय ओबीसी सूची के लिए 27% आरक्षण लागू रहेगा।

अन्य आरक्षण

  • कुल सीटों में कम से कम एक-तिहाई (33%) सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed