सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET Re-Exam 2026: Hyderabad Student Caught Using Hidden Mobile Phone for Cheating

Hyderabad: नीट परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र, टॉयलेट में छिपाकर रखा था मोबाइल; मामला दर्ज

पीटीआई, हैदराबाद Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान हैदराबाद में एक छात्र को कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले टॉयलेट में मोबाइल फोन छिपाया था और परीक्षा के दौरान गूगल पर उत्तर खोज रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 

NEET Re-Exam 2026: Hyderabad Student Caught Using Hidden Mobile Phone for Cheating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान हैदराबाद में एक अभ्यर्थी को कथित रूप से अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन की मदद से उत्तर खोज रहा था। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया।



पुलिस ने बताया कि छात्र अचंपेट का रहने वाला है और 21 जून को आदिबाटला थाना क्षेत्र के रगन्नागुडा स्थित जिला परिषद हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। आरोप है कि वह सुबह करीब 7 बजे केंद्र पर पहुंचा और पहले से योजना बनाकर स्कूल के शौचालय के वेंटिलेटर में एक मोबाइल फोन छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लश टैंक में छिपाया था मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, छात्र ने परीक्षा शुरू होने से पहले वेंटिलेटर के जरिए मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई। बाद में उसने मोबाइल को जिप-लॉक कवर में रखकर शौचालय के फ्लश टैंक में छिपा दिया।

हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने सुबह 6 बजे और 11 बजे परिसर की दो बार जांच की थी तथा सभी अभ्यर्थियों की सख्ती से तलाशी भी ली गई थी, लेकिन फ्लश टैंक में छिपा मोबाइल शुरुआती जांच में पकड़ में नहीं आया।

पेट दर्द का बहाना बनाकर गया टॉयलेट

परीक्षा के दौरान छात्र ने पेट दर्द की शिकायत की और शौचालय जाने की अनुमति मांगी। पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र का यह शौचालय स्कूल भवन से कुछ दूरी पर स्थित था और पूरे केंद्र के लिए एकमात्र सामान्य शौचालय था।

जब छात्र काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो ड्यूटी पर मौजूद निरीक्षक (इनविजिलेटर) को संदेह हुआ। इसके बाद कुछ कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया। वहां छात्र को मोबाइल फोन पर उत्तर खोजते हुए कथित रूप से रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

गूगल पर खोज रहा था उत्तर

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि छात्र गूगल पर प्रश्नों के उत्तर खोज रहा था। जांच में इंस्टाग्राम के अलावा कोई अन्य संदिग्ध एप्लिकेशन सक्रिय नहीं मिला।

पूछताछ के दौरान छात्र ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है।

दर्ज हुआ मामला

स्कूल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed