NEET-SS 2026: नीट एसएस अभ्यर्थियों को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर राउंड-2 के लिए दोबारा आवेदन शुरू
NEET-SS Registration 2026: दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET-SS Registration: NEET-SS Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद NEET-SS 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड से जुड़ा 3 अगस्त का नोटिस वापस ले लिया है। इस आदेश के तहत याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी गई है। अब उम्मीदवार MCC की नई अपडेट और संशोधित काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
एक नोटिस में, MCC ने कहा कि यह फैसला रिट पिटीशन (सिविल) नंबर 11097/2026, सुनील और अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी में कोर्ट के 5 अगस्त के आदेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।
नोटिस में कहा गया, "कोर्ट ने अपने निर्देश में, पिटीशनर कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और NEET-SS 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 में हिस्सा लेने की इजाजत दी है।"
कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?
MCC ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणियों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 3 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है। साथ ही काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए इस्तीफा (Resignation) पोर्टल 7 अगस्त को शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।
नए शेड्यूल के मुताबिक, NEET-SS 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोबारा शुरू होगी। दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद MCC ने यह कदम उठाया है, जिससे सभी पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके।