फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Inter Spot Admission 2026 Begins August 5, Check Eligibility, Dates and Required Documents

BSEB OFSS Admission: 11वीं में दाखिले का आखिरी मौका, आज से स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू, क्या है अंतिम तिथि?

Wed, 05 Aug 2026 05:55 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

BSEB OFSS Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड की ओर से इंटर (11वीं) स्पॉट एडमिशन 2026-28 की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। जिन छात्रों का पहले चयन नहीं हुआ या दाखिला नहीं हो सका, वे 5 से 11 अगस्त तक ओएफएसएस पोर्टल के जरिए खाली सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया।
 

विज्ञापन
Bihar Board Inter Spot Admission 2026 Begins August 5, Check Eligibility, Dates and Required Documents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट (11वीं) स्पॉट एडमिशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों का पहले की चयन सूची में दाखिला नहीं हो पाया या किसी कारण से प्रवेश नहीं ले सके, उनके लिए यह एक और अवसर है। स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन?

बिहार बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड, CBSE, CISCE और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं पास छात्र इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को पहले जारी OFSS चयन सूची में सीट नहीं मिली थी, वे भी खाली सीट उपलब्ध होने पर स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगा एडमिशन?

स्पॉट एडमिशन के इच्छुक छात्रों को उस स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करना होगा, जहां संबंधित विषय में सीटें खाली हैं। यदि सीट उपलब्ध होगी तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान बाद में OFSS पोर्टल पर छात्र के दाखिले की जानकारी अपडेट करेगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

 

कार्यक्रम तिथि
स्पॉट एडमिशन शुरू 5 अगस्त 2026
स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026
संस्थानों द्वारा OFSS पोर्टल पर प्रवेश अपडेट 12 अगस्त 2026

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

स्पॉट एडमिशन के दौरान छात्रों को मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 10वीं का पास प्रमाणपत्र
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) / ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), यदि लागू हो
  • पूर्व विद्यालय का चरित्र प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (CBSE, CISCE या अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए, यदि आवश्यक हो)

समय सीमा का रखें ध्यान

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी स्पॉट एडमिशन का अवसर गंवा सकते हैं। इसलिए इच्छुक छात्रों को समय रहते संबंधित संस्थान से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

आवेदन शुल्क कितना है?

OFSS बिहार 11वीं दाखिला 2026 के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

किन विषयों में मिलेगा दाखिला

छात्र बिहार के 38 जिलों में स्थित बिहार बोर्ड से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों में निम्न विषयों में 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे-

  • कला (Arts)
  • विज्ञान (Science)
  • वाणिज्य (Commerce)
  • कृषि (Agriculture)
  • व्यावसायिक (Vocational)

मेरिट के आधार पर जारी होगी चयन सूची

बिहार बोर्ड ऑनलाइन चयन सूची जारी करेगा। यह सूची छात्रों के मेरिट और आवेदन के दौरान चुने गए स्कूल एवं कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयनित छात्रों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed