फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   AICTE-Mitacs Partnership to Offer 12-Week Funded Internships in Canada for 300 Graduates

AICTE Partnership: विदेश में सीखने का मौका, 300 स्नातकों को कनाडा में मिलेगी 12 हफ्तों की वित्तपोषित इंटर्नशिप

Thu, 06 Aug 2026 11:02 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 06 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

AICTE-Mitacs Internship Program: भारतीय छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का बड़ा अवसर आने वाला है। एआईसीटीई और मिटैक्स की साझेदारी के तहत 2027 से हर साल 300 स्नातकों को कनाडा में 12 सप्ताह की वित्तपोषित इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
AICTE-Mitacs Partnership to Offer 12-Week Funded Internships in Canada for 300 Graduates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

AICTE-Mitacs Internship Program: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के 300 स्नातक छात्रों को हर साल कनाडा में 12 हफ्तों की पूर्णतः वित्तपोषित शोध इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। एआईसीटीई और मिटैक्स ग्लोबलिंक रिसर्च इंटर्नशिप (जीआरआई) के तहत 2027 से अगले तीन वर्षों तक भारतीय छात्र कनाडा के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शोध कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप मई से अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा का ज्ञान होना आवश्यक जीआरआई

2027 कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर तय की गई है। एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया कि आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उसका किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।  

विज्ञापन

मार्च में हुआ था समझौता

मार्च में कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान शिक्षा, अनुसंधान सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर द्विपक्षीय समझौता हुआ था। इसी के तहत इस जीआरआई कार्यक्रम का विस्तार किया गया। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा के लिए कनाडा भारतीय छात्रों का पसंदीदा देश बना हुआ है, जहां वर्ष 2024 में 4,27,000 भारतीय छात्र गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed