{"_id":"6a7439e892e631051e08bc88","slug":"benefits-of-eating-black-chana-in-empty-stomach-in-hindi-kala-chana-khane-ke-fayde-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: शरीर बनेगा फौलाद और नसों में बहेगी अथाह ताकत! बस एक कटोरी ये काली चीज बदल देगी लाइफ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: शरीर बनेगा फौलाद और नसों में बहेगी अथाह ताकत! बस एक कटोरी ये काली चीज बदल देगी लाइफ
Thu, 06 Aug 2026 01:41 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:41 PM IST
सार
Health Tips: अगर आप शारीरिक कमजोरी के शिकार हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
Health Tips black chana
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग कमजोरी, थकान और कम ऊर्जा जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे समय में शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए सही डाइट का होना बेहद जरूरी है। अगर आपके साथ भी वही दिक्कत है तो महंगे सप्लीमेंट्स के बजाय घर में आसानी से मिलने वाली पौष्टिक चीजें भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Health Tips black chana
- फोटो : AI
काले चने खाने के फायदे
1. शरीर को मिलती है ताकत और ऊर्जा
काले चने में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करता है। जो लोग कमजोरी या जल्दी थकान महसूस करते हैं, उनके लिए काला चना एक अच्छा पौष्टिक विकल्प हो सकता है।
2. मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद
काले चने में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत में सहायक होता है। जो लोग एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं, वे इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. खून की कमी में फायदेमंद
काले चने में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। आयरन की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है।
4. पाचन तंत्र के लिए अच्छा
काले चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को कम करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में सहायक हो सकता है।

5. वजन नियंत्रित करने में मदद
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण काला चना खाने के बाद लंबे समय तक भूख कम लग सकती है। इससे बार-बार खाने की आदत को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
6. ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक
काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट डॉक्टर की सलाह के अनुसार तय करनी चाहिए।

काले चने खाने का सही तरीका
- रातभर काले चने को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाएं
- अंकुरित काले चने भी पौष्टिक विकल्प हो सकते हैं
- आप चाहें तो रातभर चने को भिगोने के बाद उगले दिन उबालकर भी खा सकते हैं।
- स्वाद के लिए इसमें नींबू, प्याज, टमाटर और हल्के मसाले मिला सकते हैं
- ज्यादा मात्रा में खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में सेवन करें