फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: पानी पीते ही बाथरूम जाना पड़ता है तो ये खबर अवश्य पढ़ें, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

Thu, 06 Aug 2026 12:52 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 06 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

Why Do I Pee After Drinking Water: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें पानी पीते ही तुरंत बाथरूम भागना पड़ता है तो इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़ें। हम यहां आपको इसकी वजह बताएंगे।

विज्ञापन
why do i urinate immediately after drinking water pani peene ke turant bad peshab kyon lagta hai
पानी पीते ही क्यों भागना पड़ता है बाथरूम? - फोटो : AI
Why Do I Pee After Drinking Water: पानी पीना शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने और सभी अंगों के सही तरीके से काम करने में मदद करता है। लेकिन कुछ लोगों को शिकायत होती है कि जैसे ही वे पानी पीते हैं, उन्हें तुरंत पेशाब करने की जरूरत महसूस होने लगती है। 


कई बार लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार पेशाब आना शरीर में किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ दर्द, जलन और ज्यादा प्यास लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

 
why do i urinate immediately after drinking water pani peene ke turant bad peshab kyon lagta hai
पानी पीते ही क्यों भागना पड़ता है बाथरूम? - फोटो : AI
पानी पीते ही पेशाब क्यों आने लगता है? जानें इसके पीछे की वजह

1. ओवरएक्टिव ब्लैडर

ओवरएक्टिव ब्लैडर एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेशाब की थैली सामान्य से ज्यादा सक्रिय हो जाती है। इसमें ब्लैडर में थोड़ी मात्रा में पेशाब जमा होने पर भी दिमाग को तुरंत पेशाब करने का संकेत मिलने लगता है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को बार-बार पेशाब आने के अलावा अचानक तेज पेशाब लगने और पेशाब रोकने में परेशानी जैसी दिक्कत भी हो सकती है। 

 
why do i urinate immediately after drinking water pani peene ke turant bad peshab kyon lagta hai
पानी पीते ही क्यों भागना पड़ता है बाथरूम? - फोटो : AI
2. यूरिन इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI में पेशाब की नली में संक्रमण हो जाता है। इस वजह से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, भले ही ब्लैडर में ज्यादा पेशाब जमा न हुआ हो।

इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
  •  बार-बार पेशाब की इच्छा होना
  •  पेशाब का रंग बदलना या बदबू आना
  •  पेट के निचले हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना

 
विज्ञापन
विज्ञापन
why do i urinate immediately after drinking water pani peene ke turant bad peshab kyon lagta hai
पानी पीते ही क्यों भागना पड़ता है बाथरूम? - फोटो : AI
3. डायबिटीज का संकेत

बार-बार पेशाब आना कई बार डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में ज्यादा पेशाब बन सकता है।

डायबिटीज में बार-बार पेशाब आने के साथ ये लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं:
  • ज्यादा प्यास लगना
  •  बार-बार भूख लगना
  •  थकान महसूस होना
  • अचानक वजन कम होना
  •  घाव जल्दी ठीक न होना

अगर ये लक्षण लगातार दिखाई दें, तो ब्लड शुगर की जांच कराना फायदेमंद हो सकता है।

 
विज्ञापन
why do i urinate immediately after drinking water pani peene ke turant bad peshab kyon lagta hai
पानी पीते ही क्यों भागना पड़ता है बाथरूम? - फोटो : AI
 कब इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

अगर पानी पीते ही पेशाब आने के साथ ये समस्याएं भी हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है:
 
  • रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
  • पेशाब में जलन या दर्द
  •  बहुत ज्यादा प्यास लगना
  •  पेशाब में खून आना
  • अचानक वजन कम होना
  •  कमर या पेट के निचले हिस्से में दर्द

बार-बार पेशाब आना हमेशा किसी बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है तो सही कारण जानना जरूरी है।


----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed